सलमान फैंस के टूटेंगे दिल..Valentine's डे पर इन्हें दे दिया लाल गुलाब!

आखिर इस वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड के सुपर हैंडसम एक्टर सलमान खान अकेले नहीं रहे। जी हां, यह वैलेंटाइन सलमान ने किसी के लिए बेहद खास बना दिया है। यकीन नहीं होता तो ये तस्वीरें देख लीजिए, जो सब कुछ बयां कर रही हैं। नीचे दो तस्वीरें हैं, जिसमें सलमान किसी के साथ वैलेंटाइंस डे मनाते दिख रहे हैं। एक में वे लाल गुलाब के साथ हैं, दूसरे में लेडी लव उन्हें किस कर रही हैं।

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर्स में से एक हैं, लेकिन देश भर में करोड़ों लड़कियां उनकी दिवानी हैं। ऐसे में सलमान का यूं दिखना, शायद कई दिलों को तोड़ दे। वहीं, आपको बता दें, तस्वीर में दिख रही लड़की उनकी रोमानियन गर्लफ्रेंड लुलिया वंतूर भी नहीं हैं। बल्कि यही सीक्रिट है कि सलमान यूं वैलेंटाइन पर किसके साथ हैं।

तो इससे पहले कि आप ज्यादा दूर की सोचें, हम आपको बता दें, दरअसल इन तस्वीरों में सलमान अपनी एक फैन के साथ हैं। ये फैन हाल में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर आई और खुशकिस्मती से उन्हें वैलेंटाइन डे पर सलमान के साथ तस्वीरें खिंचवाने का मौका मिल गया।

तस्वीर में सलमान इस खूबसूरत लड़की को लाल गुलाब देते दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में लड़की सलमान के गाल पर किस कर रही है। सलमान भी इन तस्वीरों में काफी खुश दिख रहे हैं। खैर, उम्मीद है यह सुनने के बाद सलमान फैंस थोड़े संतुष्ट हुए होंगे। बहरहाल, शायग सलमान के इसी अदा पर करोड़ों लोग उनपर फिदा हैं, क्योंकि सलमान अपने फैंस को बेहद प्यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X