अगर सलमान वाकई में शराब छोड़ दें तो?

By Ajay Mohan

Salman Khan
खबर आई कि सलमान खान ने शराब पीना छोड़ दिया है। हेडलाइन पढ़कर काफी अच्‍छा लगा, लेकिन जब आगे यह पढ़ा कि सलमान ने अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री की आने वाली फिल्‍म 'माई लव स्टोरी' के लिए शराब छोड़ी है और वो भी कुछ समय के लिए, तो खासी निराशा हुई। जरा सोचिए अगर सलमान खान हमेशा के लिए शराब छोड़ दें, तो क्‍या हो?

यह सवाल काफी वाजिब और अहम हैं। मुंबई की एक एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक 2010 में दबंग फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार जीतने वाले सलमान खान के फैन सबसे ज्‍यादा हैं। जी हां शाहरुख और आमिर से भी ज्‍यादा। यह बात सही भी है, क्‍योंकि तीनों खान की बात करें तो इंटरनेट व अखबारों में सबसे ज्‍यादा सलमान खान से जुड़ी खबरें पढ़ी जाती हैं।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्विटर पर भी सलमान के फॉलोवर्स की लिस्‍ट सबसे लंबी सलमान खान की ही है। ट्विटर पर सलमान के 553,954 फॉलोवर्स हैं।

जरा सोचिए अगर सलमान खान वाकई में शराब छोड़ दें तो समाज में कितनी भारी संख्‍या में लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। ठीक उसी प्रकार जिस तरह विवेक ओबरॉय ने धूम्रपान छोड़ कर किया था।

अगर सलमान खान पूरी तरह शराब से तौबा कर लें, तो उनके फैन्‍स पर कितना अच्‍छा प्रभाव पड़ सकता है। और अगर उनके फैंस में से जो शराब का सेवन करते हैं, अगर 10 प्रतिशत ने भी इस जहर को छोड़ दिया, तो वो बड़ा परिवर्तन होगा।

अब आपकी क्‍या प्रतिक्रिया है। क्‍या फिल्‍मी सितारों के इस तरह के कदम समाज में परिवर्तन ला सकते हैं? अपनी प्रतिक्रिया नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X