सलमान खान ने 'दबंग 3' को-स्टार को गिफ्ट की शानदार कार, BMW M5- देंखे तस्वीर

फिल्म दबंग 3 में विलेन का किरदार निभाकर किच्चा सुदीप ने खूब तारीफें बटोरी थीं। फैंस को सलमान और सुदीप की तकरार खूब पसंद आई थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान भी सुदीप से बेहद प्रभावित दिखे थे। लिहाजा, अब जबकि फिल्म ने 150 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और हिट हो चुकी है। सलमान खान ने अपने को-स्टार को बतौर गिफ्ट एक बीएमडबल्यू कार गिफ्ट की है। किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है।

किच्चा सुदीप ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान की तारीफ करते हुए एक स्पेशल और इमोशनल नोट लिखा है। साथ ही बीएमडब्ल्यू में बैठकर सलमान के साथ मस्ती करते हुए अपनी फोटो भी शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस कार की कीमत तकरीबन 1.7 करोड़ रुपए हैं।

Salman Khan

सुदीप ने लिखा, ''अगर आप अच्छा करते हैं तो आपके साथ अच्छा ही होता है। इस लाइन को सही साबित करते हुए सलमान सर बीएमडब्ल्यू M5 के साथ मेरे घर आ गए, इस खूबसूरत तोहफे और मुझे और मेरे परिवार को इतना प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद सर। आपके साथ काम करना सम्मान की बात है और आप हमारे घर आए, शुक्रिया।'

बहरहाल, यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने अपने किसी को-स्टार को गिफ्ट दी हो। आमिर खान खान से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक को सलमान ने गिफ्ट दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X