#AamirKaElaan: "सलमान खान ने मुझे दंगल गिफ्ट में दिया है!"

कोई कुछ भी कह ले, तीनों खान भी एक दूसरे के बारे में कुछ भो बोल दें, पर तीनों एक दूसरे की इज़्जत करना नहीं भूलते और यही इनकी सबसे बड़ी खासियत है।

आमिर खान के दंगल पोस्टर की सब तारीफ कर रहे हैं लेकिन पोस्टर लॉन्च के दौरान, आमिर ने काफी बातें की। उन्होंने इसी दौरान बताया कि दंगल दरअसल, उन्हें सलमान खान ने गिफ्ट किया है।
[

salman khan aamir khan
]

आमिर ने बताया कि उन्हें फिल्म के लिए दंगल नाम काफी पसंद था लेकिन दंगल नाम पुनीत इस्सर ने कॉपीराइट करवा रखा था। तो आमिर ने तुरंत सलमान से बात की क्योंकि सलमान पुनीत को जानते हैं।

सलमान ने पुनीत इस्सर से बात की और रिक्वेस्ट की कि दंगल का टाइटल नीतेश तिवारी को दे दे। और बस,आमिर खान की फिल्म को ये टाइटल मिल गया। हाल ही में सलमान ने दंगल के बारे में बात करते हुए कहा कि ये बेहतरीन फिल्म है।
[सलमान के सामने हैं 6 KHAN RECORDS...बन पाएंगे सुपर सुलतान?]

सलमान ने भी कहा कि उनका बस चलता तो वो दंगल और सुलतान दोनों करते पर दंगल किसी ने उन्हें ऑफर ही नहीं की। वहीं आमिर खान ने भी शाहरूख और सलमान की जमकर तारीफ की। लेकिन सलमान खान के रेप कमेंट पर आमिर ने दो टूक बात की।

दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। फिल्म महावीर फोगत कि ज़िंदगी पर बनी बायोपिक है। महावीर एक पहलवान हैं और उनकी चार बेटियां हैं जिन पर उन्हें बहुत फख्र है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X