नमाज और आयतल कुर्सी की पेंटिंग बनाकर सलमान खान ने आयुष- अर्पिता को की गिफ्ट, दंग रह गईं फराह खान!

Salman Khan Aytul kursi Painting- मेगास्टार सलमान खान अभिनय के मामले में कितने टैलेंडेड हैं ये किसी से छिपा नहीं है। इसके अलावा वो गाने भी गाते हैं और कई ऐसे काम करते हैं जो कि उनको बाकियों से अलग बनाता है।
लेकिन इस वक्त उनका बनाई हुई एक पेंटिंग सामने आई है जो कि आपको अंदर तक हिलाने के लिए काफी है। इस पेंटिंग में सलमान खान ने नमाज के तरीके से लेकर आयतल कुर्सी तक लिखी हुई है।
वीडियो फराह खान के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है और इस दौरान फराह खान आयुष शर्मा और अर्पिता खान शर्मा के घर पर थीं। वीडियो के सामने आते ही ये आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि फराह खान खुद इस पेंटिंग को देखकर दंग रह गई थीं।
अर्पिता को गिफ्ट की पेंटिंग
हाल ही में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा ने एक नया घर लिया है। वायरल हो रहे वीडियो में अर्पिता और आयुष फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं। आयुष शर्मा फराह खान को घर दिखा रहे हैं कि अचानक उनकी नजर पेंटिंग पर पड़ी। फराह ने पूछा, ''मैं कुछ पूछना चाहती हूं, क्या इस पेंटिंग को सलमान ने बनाया है?''
अर्पिता कहती हैं- 'हां।' फराह खान के मुंह से निकलता है, ''ओह माय गॉड।'' कोई पीछे से कहता है कि, ''ये आयतल कुर्सी है जो कि उन्होने बनाई है।'' फराह खान कहती हैं, ''ये सलमान खान ने अपने हाथ से पेंट की है और ये बेहद शानदार है।'' इसके अलावा आयुष शर्मा का कहना था कि, ये पेंटिंग भाई ने अंतिम के समय दी थी और ये लकी है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''मतलब भाई जान कुरान भी पढ़ते हैं वह नमाज भी।'' एक ने लिखा, ''भाईजान तो मौलाना निकले।'' एक ने लिखा, ''भाई का टैलेंट नेक्स्ट लेवल है।'' एक ने लिखा, ''पेंटिंग में कुछ सही नहीं लग रहा है, मानव छाया की छवियां ऊपर नहीं होनी चाहिए जैसा कि अयात उल कुर्सी लिखा गया है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications