जैकलीन से इतनी किक मिली कि सलमान ने गिफ्ट कर दी ऑडी

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज बीच अफेयर की खबरें तो काफी समय से सुर्खियों में हैं और अब तो किक फिल्म भी रिलीज हो गयी है लोगों के सामने दोनों की बेहतरीन कैमिस्ट्री है। ऐसे में खबर आ रही है कि सलमान खान ने अपनी पसंदीदा को-एक्ट्रेस जैकलीन को एक ऑडी गिफ्ट की है। हालांकि इस खबर को लेकर सलमान या जैकलीन ने किसी तरह का कोई रिस्पॉंस नहीं दिया है लेकिन ये खबर भी सलमान के करीबी सूत्रों के अनुसार मिली है।

वैसे सलमान खान खुश होने पर क्या करते हैं ये तो सभी को पता है। वो जिसपर मेहरबान हो जाएं फिर उसे किसी बात की कमी नहीं होने देते। अपने दोस्ती निभाने के लिए सलमान किसी भी हद तक जाते हैं, कुछ भी करते हैं, कुछ यही देखने को मिला हाल ही में जब सलमान खान ने किक फिल्म को मिले बेहतरीन रिस्पॉंस को देखते हुए जैकलीन फर्नांडीज के प्रति इतना प्यार उमड़ा कि उन्होंने जैकलीन को एक ऑडी गिफ्ट कर दी। इससे पहले भी खबरें आई थीं कि सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज को एक फ्लैट गिफ्ट किया था।

हालांकि उसके बाद जैकलीन ने इन खबरों को गलत बताया और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। सलमान ने उन्हें कोई फ्लैट गिफ्ट नहीं किया है और ये सब अफवाहें हैं। लेकिन हाल ही में सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि सलमान खान ने जैकलीन फर्नांडीज को एक खूबसूरत और मंहगी ऑडी गिफ्ट की है। ये खबर सलमान के करीबी सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुई है। इस खबर के बाद आपको भी जरुर कहीं ना कहीं ये महसूस हो रहा होगा कि आखिर जैकलीन इतने कम समय में सलमान के इतने करीब कैसे हो गयीं कि उन्हें पहले घर और फिर अब गाड़ी गिफ्ट के तौर पर मिल गयी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X