हिंदी और उर्दू में भी अब कर सकेंगे सलमान से बात!
सलमान खान अपने फैंस से बेहद प्यार करते हैं और अक्सर उन्हें तोहफे के रुप में कुछ ना कुछ नायाब देते रहते हैं। बजरंगी भाईजान के टीजर को भी उन्होंने अपने कुछ फैंस को सबसे पहले दिखा दिया और अब एक और तोहफा उन्होंने दिया है ट्विटर पर। सलमान ने कहा है कि अब से वो हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करेंगे।
सलमान खान ने 27 मई को ट्वीट किया "मेरे सभी फैंस के लिए जल्द ही मैं हिंदी और उर्दू में भी ट्वीट करुंगा।"
आमिर की वजह से फ्लॉप हो जाएगी बजरंगी भाईजान
सलमान खान के इस ट्वीट को देख उनके फैंस जो कि इंग्लिश में थोड़ा सा कमजोर हैं काफी खुश हैं। अब वो अपने पसंदीदा सितारे सलमान खान से अपनी पसंदीदा भाषा में बात कर सकेंगे। और उनके ट्वीट्स भी समझ सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
