..................... Salman Khan getting better with each film he does, says Malaika Arora Khan - Hindi Filmibeat

बोली मलाइका..'मैंने प्यार किया' से 'जय हो' तक बस निखरे हैं सलमान

कलर्स के सबसे चर्चित शो इंडियाज गॉट टैलेंट.. शो में जज की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान ने हाल ही में मीडिया से कहा कि वह अपने पति अरबाज खान के बड़े भाई सलमान खान की बेहद इज्जत करती हैं। वह बेहद ही नायाब व्यक्ति हैं। मलाइका ने कहा कि सलमान अपनी हर एक फिल्म के जरिये केवल पर्दे पर निखरे ही हैं। मालइका ने कहा कि ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो इस तरह और इतने दिन तक टॉप पर होते हैं।

सलमान की पहली फिल्म मैंने प्यार किया से लेकर अंतिम रिलीज दबंग 2 तक मैंने बस उन्हें निखरते हुए ही पाया है और वह हर समय मुझे बेहतर ही नजर आये हैं। मलाइका ने कहा कि सलमान की आने वाली फिल्म 'जय हो' में भी आपको सलमान का एक नया ही रूप देखने को मिलेगा। औरों की तरह मुझे भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

वैसे मलाइका अरोड़ा खान सलमान खान की किसी भी फिल्म में नहीं बल्कि सलमान खान के पक्के दुश्मन शाहरूख खान की आने वाली फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में कैमियो कर रही है। जिसके बारे में मलाइका ने ज्यादा कुछ बताने से मना कर दिया बस इतना बोला कि फिल्म देखने के बाद ही आपको मेरे रोल के बारे में पता चल जायेगा, बस इतना कह सकती हूं कि इस फिल्म में मैं खुद का ही किरदार प्ले कर रही हूं।

गौरतलब है कि फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान संग तब्बू, डेजी शाह, सारा खान औऱ महेश ठाकुर है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन जारी है। फिल्म सामाजिक मु्द्दे पर है। फिल्म का सलमान खान के चाहने वाले बेताबी से इंतजार कर रहे हैं।

आगे की खबर स्लाइडों में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X