वीजा सलमान को लेकिन खुश साजिद-अतुल
जिस तरह से पौराणिक कहानियों में एक राजा की जान तोते में अटकी होती है उसी तरह से हिंदी फिल्म के निर्माता-निर्देशकों की जान अपनी फिल्म के हीरो में अटकी होती है जिसका साक्षात उदाहरण उस समय दिखा जिस समय सलमान खान का वीजा यूके की ओर से पास किया गया और निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियावाला और अतुल अग्निहोत्री के चेहरे खिल गये। पहले यूके की ओर से सलमान खान का वीजा रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन अब यूके ने उन्हें लंदन जाने की परमिश दे दी है।
जिसकी वजह से अब सलमान खान लंदन जाकर साजिद नाडियावाला की फिल्म 'किक' को शूट कर पायेंगे और एक हफ्ते के अंदर सलमान खान लंदन चले भी जायेंगे।
'किक' को शट करने के बाद सलमान खान अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म 'ओ तेरी' में मेहमान कलाकार की भूमिका की शूटिंग भी शुरू कर देंगे। 'ओ तेरी' लगभग अस्सी प्रतिशत शूट हो चुकी है बस उसमें सलमान खान के हिस्से का शूट बाकी है जो कि 'किक' के बाद शूट होगा।
टीवी का सबसे बड़ा सुपरस्टार बोले तो सलमान खान...
मालूम हो कि हिट एंड रन केस में अपराधी बनाये जाने की वजह से सलमान खान का वीजा रिजेक्ट हो गया था। गौरतलब है कि साजिद की फिल्म किक में सलमान खान और जैकलीन फर्नाडिज लीड रोल में हैं।
साजिद और फिल्म के अन्य कलाकार लंदन में ही है लेकिन सलमान केस की वजह से भारत में थे लेकिन अब सलमान खान एक हफ्ते के अंदर ही लंदन चले जायेंगे। जहां उनके सारे सीन जल्द से जल्द शूट होंगे।


Click it and Unblock the Notifications












