और सलमान को मिल ही गया यूके का वीजा..
आखिरकार साजिद नाडियावाला की अटकी सांस में सांस आयी क्योंकि मि़ डे के मुताबिक उनकी फिल्म किक के हीरो सलमान खान को यूके ने वीजा दे दिया। जिसके कारण अब आसानी से सलमान खान यूके जाकर फिल्म किक की शूटिंग कर सकेंगे।
मालूम हो कि हिट एंड रन केस में अपराधी बनाये जाने की वजह से सलमान खान का वीजा रिजेक्ट हो गया था। जिसकी वजह से साजिद की फिल्म अटक गयी थी लेकिन शायद अब किक की शूटिंग लंदन में हो पायेगी क्योंकि अब सलमान खान को वीजा मिल गया है।
मालूम हो कि साजिद की फिल्म किक में सलमान खान और जैकलीन फर्नाडिज लीड रोल में हैं। साजिद और फिल्म के अन्य कलाकार लंदन में ही है लेकिन सलमान केस की वजह से भारत में थे लेकिन अब सलमान खान एक हफ्ते के अंदर ही लंदन चले जायेंगे।
वैसे एक गौर फरमाने वाली बात यह है कि सलमान खान की फिल्म किक में कुछ सीन उनके डुप्लीकेट की ओर से शूट किये जा चुके हैं जिससे पता चलता है कि साजिद ने सेफ जोन में काम किया है। ताकी अगर सलमान को हिट एंड रन केस में कोई सजा भी होती है तो साजिद को फिल्म में सलमान के बिना ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि सलमान खान के सारे सींस वो एक हफ्ते में ही शूट कर लेंगे और बाकी वह सलमान खान के बॉडी डबल का प्रयोग कर लेंगे। फिलहाल तो सलमान एक हफ्ते बाद लंदन चले जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












