सलमान खान को मिल रहा है इस फेडरेशन से सपोर्ट- कहा, 'जरूरत पड़े तो हम सब साथ खड़े हो जाएंगे'
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद सिर्फ करण जौहर ही नहीं, बल्कि सलमान खान पर भी मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। जहां बिहार में सलमान पर दो कोर्ट केस दर्ज हो चुका है। वहीं, दबंग के निर्देशक अभिनव कश्यप ने करियर खत्म करने का आरोप लगाया है। बता दें, अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) सलमान खान की सपोर्ट में उतर आया है।
इस संगठन की तरफ से सलमान खान के नाम एक लेटर लिखा गया है, जिसमें उन्होंने सलमान खान को हमेशा जरूरतमंदों के लिए खड़ा होने को लेकर आभार व्यक्त किया है। साथ ही कहा है कि सलमान की एक आवाज पर सभी उठकर खड़े होंगे।

संगठ के चीफ अडवाइजर अशोक पंडित, प्रेसिडेंट बीएन तिवारा, जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और ट्रेजरर गंगेश्वर लाल की तरफ से सलमान खान को लेटर लिखा गया है। उन्होंने लिखा- कोरोना के वक्त की गई मदद के लिए हम सारी इंटरटनमेंट इंडस्ट्री के वर्कर्स और टेक्नीशिन की तरफ से आपका का आभार व्यक्त करते हैं। मुश्किल के वक्त में आपने हमेशा गरीब कामगरों की मदद की है। कई साल से बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन की तरफ से जरूरतमंदों को महंगे इलाज सहित कई तरह से हेल्प मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications











