..................... ईद पर नजर आए सलमान खान, लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़- देखिए ये वायरल वीडियो | Salman khan gets second dose of corona vaccine on eid 2021 video gets viral - Hindi Filmibeat

ईद पर नजर आए सलमान खान, लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़- देखिए ये वायरल वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शुक्रवार 14 मई को कोरोनावायरस की दूसरी वैक्सीन का डोज़ लगवाया है। सलमान खान ने ईद के दिन कोविड 19 वैक्सीन का डोज़ लगाया। ईद के मौक़े सलमान खान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' रिलीज हुई है। यह फ़िल्म ओटीटी पर रिलीज़ हुई है जिसे धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला है।

Recommended Video

Salman Khan ने भी लगवाई Corona वैक्सीन, भीड़ से बचने के लिए किया ये |FilmiBeat

भारत मौजूदा वक़्त में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज लोगों के बीच सेफ़्टी और वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता फैला रहे हैं। सलमान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने मार्च महीने में कोरोना की पहली डोज़ ली थी। अब उन्होंने कोरोना की दूसरी वैक्सीन भी लगा ली है।

 Salman khan

सलमान खान को मुंबई में एक वैक्सीन सेंटर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान सलमान खान ने ब्लैक कलर की टीशर्ट और जीन्स पहनी थी। सलमान खान ने अपने चेहरे पर सफ़ेद रंग का मास्क और सिर पर ब्लैक कैप भी पहनी थी।

सलमान खान के साथ साथ सोहेल खान, मॉडल एक्ट्रेस वॉलुचा डे सुजा भी वैक्सीनेशन कैंप के बाहर स्पॉट हुए हैं। बता दें कि सोहेल खान भी मार्च महीने में वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं।

वैक्सीन को लेकर सलमान खान ने क्या कहा

वैक्सीन को लेकर सलमान खान ने क्या कहा


सलमान खान ने हाल में ही वैक्सीनेशन को लेकर कहा था कि उनके माता-पिता सलमा खान और सलीम खान कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं और सुरक्षित हैं। सलमान खान का आगे कहना था कि वैक्सीन लगने का मतलब यह नहीं है कि आप सुरक्षित हैं, यह सिर्फ इम्यूनिटी डेवलप करता है ताकि आपका शरीर वायरस से लड़ पाए।

ये बॉलीवुड सितारे लगवा चुके वैक्सीन

ये बॉलीवुड सितारे लगवा चुके वैक्सीन

बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज कोरोना वैक्सीन का डोज लगवा चुके हैं। कोविड 19 वैक्सीन लगवाने वालों में अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, मलाइका अरोड़ा, अर्शद वारसी, धरमेंद्र, विवेक ओबराय, रोहित शेट्टी, सोनू सूद, अनिल कपूर, और संजय दत्त जैसे कई सितारे शामिल हैं।

पे पर व्यू सर्विस के तहत

पे पर व्यू सर्विस के तहत

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को ओटीटी और Zee के पे पर व्यू सर्विस के तहत ZeePlex चैनल में रिलीज किया गया है, जो सभी DTH प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

40 देशों में रिलीज हुई राधे

40 देशों में रिलीज हुई राधे


सलमान खान की यह फ़िल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' दक्षिण कोरिया की फिल्म 'The Outlaws' का हिंदी रिमेक है। इस फिल्म को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रनदीप हुड्डा जैसे सेलेब्रिटीज दिखाई देंगे। सलमान खान की यह फिल्म को 40 देशों में रिलीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X