हिट एंट रन केस की सुनवाई टली, सलमान को मिली राहत

सलमान खान के फैन्स हाल ही में यूएस गये थे अपनी सर्जरी कराने के लिए और उनके जाते ही उनके दोनों केस पहला चिंकारा केस और दूसरा हिट एंड रन केस की सुनवाई आरंभ हो गयी। पिछले शुक्रवार को ही सलमान सहित सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे पर चल रहे चिंकारा केस की सुनवाई हुई उस केस के सुनवाई के दौरान सलमान खान वहां पर मौजूद नहीं थे जबकि बाकी के चारों एक्टर्स वहां मौजूद हुए। सभी पर चिंकारा केस के दौरान जंगल में जाकर शिकार के दौरान काले हिरण को मारने का आरोप तय हो गया। अब सलमान खान को भी कोर्ट में पेश होना होगा ताकि उनपर भी आरोप तय हो सकें। उसके बाद अब सलमान खान के दूसरे केस हिट एंट रन पर भी सुनवाई आरंभ हो चुकी है।
ज्ञात हो कि 28 सिंतबर 2002 में सलमान खान देर रात अपने लैंड क्रूजर चलाकर आ रहे थे। तभी उनकी गाड़ी बांद्रा में स्थित एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे 5 मजदूरों पर चल गयी और उसकी वजवह से एक मजदूर की मौत भी हो गयी। सलमान खान ने अपील में कहा कि उन्हें नहीं पता था कि इस तरह लापरवाही से गाड़ी चलाने से किसी की मौत भी हो सकती है। सलमान खान की अपील के बाद ये पहली बार है जब ये केस सेशन कोर्ट में आया है। अब तो 8 अप्रैल को ही पता चलेगा कि कोर्ट के अनुसार इस केस में सलमान खान की क्या सजा मुकर्रर होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications