#ChainKiSaans: शुक्र मनाइए... सलमान खान बस बाल बाल बच गए हैं!
सलमान खान और उनकी सुलतान की टीम अब चैन की सांस ले सकती हैं क्योंकि सलमान खान बाल बाल बच गए हैं। ये तो सबको पता है कि सलमान खान की सुलतान और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कबाली एक साथ ईद पर क्लैश होने वाली थी।
और इससे सुलतान की टीम की हालत खराब थी क्योंकि आप कितने भी बड़े सुपरस्टार हों लेकिन रजनीकांत से टक्कर लेना सबके बस की बात नहीं है। मज़ाक में भी उनकी रोबोट यहां करीब 100 करोड़ कमा गई थी। वहीं साउथ की फिल्मों का नॉर्थ में भी ज़बर्दस्त क्रेज़ है।
[[#SorrySalman: अगर ये लीक कहानी सुलतान की है तो बहुत बोरिंग!] ]
हाल ही में रिलीज़ बाहुबली हिंदी का 100 करोड़ क्लब में शामिल होना इसका सुबूत था। बस यही कारण था कि सलमान और सुलतान की टीम इस क्लैश से थोड़ा परेशान थे। हालांकि अभी भी उनकी दिक्कत खत्म नहीं हुई है बस कम हो गई है।
दरअसल, कबाली की रिलीज़ डेट ईद से प्रीपोन कर 1 जुलाई रख दी गई है। इसलिए सलमान के पास अब कम से कम एक हफ्ता का गैप है।
जानिए कैसे और क्यों कबाली बॉक्स ऑफिस पर सुलतान को पहुंचाएगी नुकसान -


Click it and Unblock the Notifications