सलमान खान के साथ लगातार सेल्फी खींचने की कोशिश कर रहा था फैन, चिढ़ गए सुपरस्टार, लगाई क्लास, VIDEO
स्टारडम के साथ एक्टर्स को जहां फैंस का बेपनाह प्यार मिलता है, वहीं कई बार फैंस अपनी हदें भूलकर फिल्मी कलाकारों को नाराज भी कर देते हैं। सलमान खान की बात करें तो सुपरस्टार जैसे ही बाहर निकलते हैं, फैंस उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए क्रेजी हो जाते हैं। कई बार देखा गया है कि सेल्फी लेने के लिए फैंस सलमान खान के बिल्कुल करीब तक पहुंच जाते हैं, जो अभिनेता को बिल्कुल पसंद नहीं।
हाल ही में एक फैन ने उन्हें सेल्फी लेने के दौरान काफी परेशान कर दिया और सलमान की नाराजगी पैपराजी के कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, ये सलमान खान पैपराजी के लिए पोज दे होते हैं, तभी एक फैन आता है और सलमान के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है।

यहां तक तो बात ठीक थी.. लेकिन वो बार-बार सलमान खान के आसपास अपने फोन का कैमरा एंगल ठीक करने की कोशिश करने लगा। सलमान ने उसे कई बार बताया कि सामने पैपराजी फोटो क्लिक कर रहे हैं, लेकिन उस फैन ने कुछ नहीं सुना.. तभी सलमान खान ने चिढते हुए कहा, "नाचना बंद कर.."


Click it and Unblock the Notifications