कई शर्तों के साथ मिली सलमान खान को दुबई जाने की इजाजत

[बॉलीवुड न्यूज] बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान को आखिरकार दुबई जाने की इजाजत दे दी है। बता दें, 2002 के हिट एंड रन केस में दोषी पाए गए सलमान पर बिना इजाजत देश से बाहर जाने पर रोक लगी हुई है। सलमान फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

salman khan

हाल ही में सलमान खान ने दुबई जाने की इजाजत मांगी थी। दुबई में 29 मई को ‘इंडो अरब बॉलीवुड अवार्ड्स' शो है, जिसमें सलमान को शरीक होना है। लिहाजा, सलमान के वकील ने कोर्ट में आवेदन दिया कि सलमान को 27 मई से 30 मई तक के लिए बाहर जाना है। सलमान वहां से वापस आते ही 12 घंटों के अंदर अपना पासपोर्ट वापस जमा कर देंगे।

PIC: एक नहीं, दो नहीं, यहां हैं चार- चार सलमान खान!

लेकिन यह सब इतना आसान नहीं है। चूंकि सलमान हिट एंड रन केस में दोषी हैं, उन्हें दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास को अपने आने-जाने की पूरी सूचना देनी होगी। सलमान को अपने ट्रैवलिंग की टाइम, फ्लाइट नंबर, रहने की जगह, पूरा पता, मोबाइल नंबर ..वगैरग वगैरह का ब्यौरा जांच एजेंसी को देनी होगी।

PICS: सलमान खान के 'जेल- बेल' केस पर उनके 10 दमदार डॉयलोग्स

हाईकोर्ट ने सलमान को यह भी आदेश दिया कि वह देश छोड़ने से पहले कोर्ट में दो लाख रूपये की अतिरिक्त नगद सुरक्षा राशि जमा कराएं। बहरहाल, इन सब शर्तों को मानते हुए सलमान देश से बाहर जा सकते हैं।

बता दें, दुबई में हो रहे इस शो में सलमान खान के अलावा इस बॉलीवुड शो में जैकलीन फर्नांडिज, परिणीति चोपड़ा, वरुण धवन और करण जौहर भी भाग लेंगे।

विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X