Salman Khan को फिर मिली जान से मारने की धमकी, राखी सावंत को भी किया सचेत- 'सलमान से दूर रह वर्ना..'

salman-khan-gets-death-threat-before-kisi-ka-bhai-kisi-ki-jaan-release-rakhi-sawant-named-them-too

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को पिछले कुछ महीनों में कई बार जान से मार देने की धमकी मिली है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अपने ईद रिलीज से पहले भाईजान को फिर से एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें उन्हें जान से मारने की बात की जा रही है।

लेकिन इस बार धमकी सिर्फ सलमान खान को नहीं, बल्कि राखी सावंत को भी मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि राखी सावंत को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें उन्हें 'इस मामले से बाहर रहने' के लिए कहा गया है। मेल में लिखा गया है कि गैंग मुंबई में सलमान खान को मारने की योजना बना रहा है।

राखी सावंत को मिले दो ईमेल

ये ईमेल गुर्जर प्रिंस नाम के एक व्यक्ति द्वारा भेजा गया है, जो दावा करता है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंधित है। रिपोर्ट के अनुसार, राखी सावंत को बीते दिन दो बार धमकी भरा ईमेल मिला, एक बार सुबह 7:22 बजे और फिर दोपहर 1:19 बजे।

राखी सावंत ने किया था सपोर्ट

गौरतलब है कि, एक महीने पहले राखी ने सलमान खान के सपोर्ट में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से उठक-बैठक करते हुए माफी मांगी। वह इसमें बोलती नजर आ रही थीं कि, "मैं सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं। मेरे भाई सलमान पर बुरी नजर मत रखो।"

नई फिल्म रिलीज के लिए तैयार सलमान खान

दूसरी ओर सलमान खान अपनी अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान की रिलीज के लिए तैयार हैं। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक्शन-कॉमेडी ईद के मौके पर 21 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। मल्टी-स्टारर फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, भाग्यश्री, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X