काला हिरण केस: सलमान खान को मिली जमानत, जेल से बाहर आया टाइगर
Recommended Video

Salman Khan GRANTED BAIL in Jodhpur Blackbuck poaching case; BREAKING | FilmiBeat
सलमान खान को जोधपुर जेल से बड़ी राहत मिली है। बता दें कि सलमान खान की बेल को मंजूरी मिल गई है। जोधपुर सेशन कोर्ट के जज जोशी ने सलमान को बेल की मंजूरी दी है।
बता दे कि रातों रात सलमान को सजा सुनाने वाले जज का ट्रांसफर हुआ था और ऐसा लग रहा था कि सलमान खान कि मुसीबतें अब बढ़ जाएंगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ है और सलमान खान को जमानत मिल गई है।

20 साल से चल रहे इस केस में सलमान को 5 अप्रैल को 5 साल की सजा हुई थी और इसके सभी आरोपी सैफ, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे इस केस से बरी हो गए थे।
बता दें कि सलमान खान को 50-50 हजार के दो मुचलके पर बेल मिली है और शाम तक सलमान को जेल में ही रहना पड़ेगा। करीब 7.30 बजे सलमान जेल से बाहर आ सकते है।


Click it and Unblock the Notifications











