OUCH.. सलमान खान के BA की मार्कशीट LEAK.. मार्क्स देखकर हैरान रह जाएंगे!
जी हां, यह पढ़कर आप जरूर हैरान होंगे। कॉलेज मार्कशीट.. वह भी सलमान खान की। तो यहां जानिए पूरा मामला।सोशल मीडिया पर तेजी से एक तस्वीर वायरल हो रही है। यह एक कॉलेज मार्कशीट है, जिसमें बॉलीवुड स्टार सलमान खान की फोटो है। बता दें, ये मार्कशीट बीए फर्स्ट इयर की है जो आगरा यूनिवर्सिटी ने जारी की है।
2018 में अक्षय कुमार की फिल्म से ये करेंगे CLASH.. कंफर्म
मामला यह है कि, ये मार्कशीट अमृता सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज के एक छात्र की है। जिसने कॉलेज से बैचलर की परीक्षा 35 फीसदी अंकों के साथ पास की है। लेकिन इस मार्कशीट में छात्र की फोटो की जगह एक्टर सलमान खान की फोटो लगी है।

फिर क्या था.. कॉलेज की यह गलती सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि यह यूनिवर्सिटी की ओर से काफी बड़ी गलती है। ये गलती तब पकड़ में आई जब मार्कशीट की क्रॉस चेकिंग चल रही थी।
पिछले साल ऐसी ही एक गलत पकड़ में आई थी, जहां इंटर कॉलेज में एक छात्र के एडमिट कार्ड में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की फोटो लगा दी गई थी।


Click it and Unblock the Notifications