'दीवार पे सिर पटक दिया..' ऐश्वर्या राय से झगड़े के दौरान हिंसक हो गए थे सलमान खान? प्रह्लाद कक्कड़ का खुलासा

Salman Khan Aishwarya Rai

Salman Khan Aishwarya Rai Fight- सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर विज्ञापन गुरु प्रह्लाद कक्कड़ ने कुछ खुलासे किए हैं। इसके पहले शायद ही आपने ऐसा कुछ सुना होगा कि सलमान खान ने ऐश के साथ गुस्से में क्या किया था।

बता दे कि प्रह्लाद कक्कड़ उसी बिल्डिंग में रहते हैं जहां ऐश्वर्या राय की मां रहती हैं। बता दें कि ऐश के परिवार से प्रह्ललाद के करीबी रिश्ते हैं और शादी के पहले अभिनेत्री भी वहीं रहती थी।

अब एक इंटरव्यू में प्रह्लाद ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर बात की है और कहा है कि कैसे वो उनपर अधिकार जताते थे और काफी पजेसिव थे। इसके अलावा लड़ाई और हिंसक होने को लेकर जो अफवाहें थी इसपर भी खुलकर बात हुई है।

सलमान खान के लिए उनको इंडस्ट्री ने छोड़ा

ऐश्वर्या राय को लेकर इस दौरान प्रह्ललाद ने पत्रकार विक्की लालवानी से बात की थी। उनका कहना था कि ब्रेकअप को लेकर विवाद तो काफी समय से चला आ रहा था लेकिन ऐश्वर्या राय इसलिए ज्यादा दुखी हुईं थीं कि सलमान खान की वजह से इंडस्ट्री ने उनको छोड़ दिया था। इसके अलावा उनका कहना था कि वो विश्व सुंदरी बनकर काम करने आईं थीं लेकिन एक घटना ने सबकुछ बदल दिया।

झगड़ों के बारे में बोले प्रह्लाद

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के झगड़ों पर सवाल पूछे जाने पर प्रह्वलाद ने कहा, "मैं उसी बिल्डिंग में रहता था! वह फ़्लोर में तमाशा करता था। वह दीवार पर अपना सिर पटक देता था। रिश्ता खत्म होने से बहुत पहले ही खत्म हो गया था। यह सबके लिए राहत की बात थी। उसके माता-पिता, उसके लिए, सभी के लिए। वह ब्रेकअप से परेशान नहीं थी। लेकिन सभी ने सलमान का पक्ष लिया, उसका नहीं।" ऐश्वर्या राय और सलमान खान के इस रिश्ते को लेकर प्रह्ललाद ने कई खुलासे किए हैं।

सलमान खान फिलहाल इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन बच्चन परिवार में शादी के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन अपने काम से पूरी तरह दूर हो चुकी हैं। अब वो किसी फिल्म में नहीं नजर आ रही हैं।

Read more about: salman khan aishwarya rai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X