''सलमान खान को जब गोली लगती है.. वह उठकर खड़ा हो जाता है....''

By Neeti

सलमान खान ने जबसे पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में बयान दिया है, उन्हें जबरर्दस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में राज ठाकरे ने भी सलमान खान के बयान का कड़ा विरोध किया है।

राज ठाकरे ने कहा- 'एक बात हमें समझ में आनी चाहिए कि हमारे जो जवान है, जो सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं, पाकिस्तान या उनके गोलियों के साथ कोई पर्सनल दुश्मनी तो है नहीं ना.. वहां पे वो मर रहे हैं, उनको गोलियां लग रही है और उनको जो गोलियां लग रही है वो फिल्मी नहीं हैं। वो असली गोलियां हैं। सलमान खान को जब गोलियां लगती है, बाद में खड़ा हो जाता है वो..'

'लोगों ने शाहरूख, आमिर को सबक सिखाया.. अब सलमान खान का शिकार..'

salman khan

इतना ही नहीं, उन्होंने आगे भी अपना गुस्सा निकालते हुए कहा, 'ये बेवकूफ हैं.. इनको सिर्फ धंधा दिखता है। मैंने सुना धोनी बैन हुई है। ये चलता है.. मुझे लगता है इनकी तरफ ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है.. मुझे मालूम नहीं सलमान खान ये कब बोला है.. रात को बोला नहीं होगा लास्ट टाइम की तरह..'

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने सलमान खान को सही ठहराया है। और कहा कि- भारत आतंकवाद के खिलाफ है.. भारत कला और कलाकारों के खिलाफ नहीं..

इससे पहले सिंगर अभिजीत ने भी सलमान खान को ट्विटर पर जमकर कोसा है। अभिजीत ने ट्विट किया कि सलमान खान जैसे सितारों को सिर्फ भारत के पैसे, प्यार और शोहरत से मतलब है।

वहीं, एमएनएस ने सलमान खान को यह भी धमकी दी है कि यदि वह इसी तरह पाकिस्तानी कलाकारों की तरफदारी करते रहे, तो उनकी फिल्मों पर भी बैन लगा दिया जाएगा। साथ ही कहा गया कि यदि सलमान को पाकिस्तानी कलाकारों से इतना लगाव है, तो उन्हें भी पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए।

IMPPA के वाइस प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने कहा है कि कला जगत में आतंकवादियों के कारनामों पर चुप्पी साधने वाले कलाकार भी आतंकवादियों से कम नहीं हैं ।

शिवसेना एम पी संजय रौउत ने कहा, सलीम खान को अब सलमान खान को हाउस अरेस्ट में रखना चाहिए.. क्योंकि किसी को भी पता नहीं होता कि सलमान कब क्या बोल कर उनकी बेइज्जती करा देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X