Opps..इस एक्ट्रेस ने मारा सलमान को जोर का मुक्का
बॉलीवुड के दबंग यानि की सलमान खान पर कोई हाथ उठा दे, वो भी एक लड़की, ऐसा कैसे हो सकता है? जी हां, आप सही सोच रहे हैं, क्योंकि असल में बिल्कुल भी पॉसिबल नहीं है। लेकिन यह घटना रियल नहीं बल्कि रील लाइल की है। जहां सलमान खान की बहन बनी स्वरा भास्कर सलमान को एक जोरदार मुक्का मारती हैं।

सलमान खान आज कल सूरज बड़जात्या की फिल्म प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ सोनम कपूर मुख्य किरदार में हैं। जबकि स्वरा भास्कर सलमान के बहन की भूमिका दिखाई देंगी। फिल्म में सलमान एक राजकुमार हैं, जबकि स्वरा राजकुमारी। फिल्म में दोनों आम भाई- बहनों की तरह ही झगड़ते नज़र आएंगे।
पढ़ें- कहानी की Band,'हम आपके हैं कौन'
'प्रेम रतन धन पायो' के एक सीन में स्वरा भास्कर को भाई बने सलमान को एक जोरदार पंच मारना था। लेकिन स्वरा यह सीन फिल्माने में काफी डरी हुईं थी। उन्हें लग रहा था कि इस सीन के बाद सलमान फैंस उनसे नफरत करने लगेंगे। आखिर सलमान भाई बॉलीवुड के दबंग खान जो हैं।
इस सीन के बारे में स्वरा कहती हैं, 'बाकी भाई बहनों की तरह रील लाइफ में हमारे बीच भी बहुत सारे झगड़े होंगे, जिसमें एक समय पर हमारे बीच हाथापाई भी होगी। मैं इस सीन को लेकर काफी नर्वस हूं। ये सीन होने के बाद शायद सलमान की फैंस सेट पर आकर मेरी पिटाई करें।'
बहरहाल, स्वरा की बातों से लगता है कि फिल्म में यह भाई-बहन का रिश्ता बड़ा मजेदार होगा। आपको बता दें, सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही 'प्रेम रतन धन पायो' इस साल 11 नवंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications