'राधे' सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, शेयर किया पोस्ट
जहां एक तरफ कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है, वहीं कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान भी देशभर में लगातार आगे बढ़ रहा है। बॉलीवुड सितारे भी लगातार कोरोना वैक्सीनेशन करवा रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्होंने बुधवार को कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज़ लगवाया है।
Recommended Video
वहीं सोशल मीडिया पर कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जाते हुए सलमान खान को स्पॉट भी किया गया। अब तक तीनों खान व कुमार में सलमान खान सबसे पहले कोरोना वैक्सीनेशन के लिए आगे आए हैं। इससे पहले सैफ अली खान, संजय दत्त, धर्मेंद्र से लेकर कई बॉलीवुड स्टार्स ने कोरोना वैक्सीनेशन का फर्स्ट डोज लगवाया है।

बता दें अब तक कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना हो चुका है। हाल में ही आमिर खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनसे पहले कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी से लेकर संजय लीला भंसाली समेत कई स्टार्स कोरोना की जद में आए। हालांकि भंसाली और नीतू कपूर जैसे स्टार्स तो कोरोना को मात भी दे चुके हैं।

फैंस रिएक्शन
सलमान खान के कोरोना टीका लगवाने पर कुछ फैंस ने रिएक्ट भी किया। कुछ ने इस कदम को शानदार बताया और लोगों को इंस्पायर करने वाला बताया।

संजय दत्त ने ली कोरोना वैक्सीन
आज ही नए लुक के साथ संजय दत्त भी कोरोना वैक्सीन लेने के लिए पहुंचे। संजय दत्त की ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर सामने आईं। उन्होंने डॉक्टरों का शुक्रिया भी अदा किया।

राधे की रिलीज डेट
सलमान खान ने हाल में ही राधे फिल्म की रिलीज डेट जारी की है। फिल्म ईद के मौके पर 13 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी दिन जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज हो रही है।

टाइगर 3
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर बिजी चल रहे हैं। एक बार फिर उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

कभी ईद कभी दिवाली
टाइगर 3 के बाद सलमान खान के पास कभी ईद कभी दिवाली नाम की फिल्म है। वह टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications