..................... Salman Khan’s gesture for his Dabangg 3 co star is winning the internet - Hindi Filmibeat

दबंग 3 के एक्टर को पड़ा दिल का दौरा, सलमान खान रख रहे हैं पूरा ख्याल- फैंस ने की सराहना

By Staff

सलमान खान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। ऐसे में रिपोर्ट आई है कि दबंग 3 में सलमान के को-स्टार दद्दी पांडे को दिल का दौरा पड़ा था। और इसके बाद सलमान खान ने खास तौर पर अपने को-स्टार का ख्याल रखने का कहा है। इतना ही नहीं, सलमान लगातार उनके सेहत की जानकारी भी रख रहे हैं।

दद्दी पांडे सलमान खान के साथ दबंग और दबंग 2 में भी साथ काम कर चुके हैं। दबंग 3 में भी वह शामिल थे, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उन्हें फिल्म की शूटिंग छोड़नी पड़ी।

Salman Khan

हालांकि यह हादसा फिल्म के सेट पर नहीं हुआ था, लेकिन सलमान को जब इस बारे में पता चला तो अपने शूटिंग शेड्यूल के बीच वे इस मामले में पूरे अपडेट्स ले रहे थे। सलमान ने अपनी टीम के एक सदस्य को भी भेजा था ताकि वो उन्हें लगातार दद्दी पांडे के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट्स दे सके। सोशल मीडिया पर सलमान के इस कदम की सराहना हो रही है।

दबंग 3 की बात की जाए तो प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा होंगे, जबकि बतौर विलेन नजर आएंगे साउथ के स्टार सुदीप। फिल्म की पहली झलक भी शेयर की जा चुकी हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज़ खान ने दबंग 3 के बारे में बात करते हुए कहा कि टाईगर जिंदा है की तरह दबंग 3 भी लोगों को पसंद आ सकती है। क्योंकि फ्रैंचाइजी के लिए लोगों में अलग तरह की बेसब्री होती है.. वह एक ब्राण्ड होती है। लिहाजा, हम भी लोगों को कुछ परफेक्ट देना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X