सलमान खान ने शुरू की तैयारी..धमाल मचाने को तैयार..दबंग अंदाज में
सलमान खान आईफा अवार्ड्स में चार चांद लगाने के लिए रिहर्सल शुरू कर चुके हैं।
आईफा 2017 की शुरूआत हो चुकी है और बॉलीवुड सेलिब्रिटी इस फंक्शन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान ने हाल में ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वो किक के गाने यार ना मिले पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। अब सलमान खान और परफॉर्मेंस में अपना फेवरिट दबंग मूव्स नहीं करें ये तो हो ही नहीं सकता।
[शाहरुख का निजी जिंदगी पर खुलासा... गौरी का एबॉर्शन..मन्नत में पहली पार्टी..बहुत कुछ ]
सलमान खान ने इस वीडियो का कैप्शन भी #IIFA Rehearsals डाला है।इतना तो पक्का है कि आईफा 2017 को मिस करने की हम सोच भी नहीं सकते।आपको बता दें कि शुक्रवार को आईफा ग्रीन कार्पेट है तो शनिवार को अवार्ड्स की घोषणा की जाएगी।
At #IIFA rehearsals .. Choreographed by #mudassarkhan #NewYork
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
सलमान खान आईफा के ब्रांड एंबेस्डर हैं। लगभग सारे स्टार्स न्यूयॉर्क अवार्ड शो के लिए पहुंच चुके हैं। गुरूवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पहले ही खबरों में है। सलमान खान ने कैटरीना कैफ के लिए खासकर हैप्पी बर्थ डे गाना गाया और बिल्कुल अच्छे मूड में सलमान खान ने मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











