'सलमान खान मेरे दोस्त हैं, लेकिन मैं हर छोटी बात के लिए उन पर भार नहीं बनना चाहती'

साल 2010 में फिल्म 'वीर' के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेने वालीं एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में सलमान खान के साथ अपनी दोस्ती पर बात करते हुए कहा कि आज भी हमारी बात होती है, हम अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं हर छोटी बात के लिए उन पर निर्भर रहूं।

जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल हो चुके हैं। सलमान खान के साथ उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली थी, लेकिन अपने लुक्स के वजह से जरीन लंबे समय तक चर्चा में रही थीं। लगातार जरीन की तुलना कैटरीना कैफ से की जाती थी। बहरहाल, आज 12 सालों के बाद भी अभिनेत्री खुद को रिप्लेसेबल मानती हैं।

i-cant-be-a-monkey-on-salman-khan-back-says-zareen-khan

हिंदु्स्तान टाइम्स से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, "मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने इस इंडस्ट्री में आने का मौका दिया, उन्हीं की वजह से आज मैं यहां तक पहुंच पाई हूं लेकिन अब मैं हर छोटे-बड़े काम के लिए तो सलमान को फोन नहीं कर सकती हूं। मैं हर समय सलमान खान और उनके भाइयों पर सिर पर सवार नहीं रह सकती।"

सलमान खान को नहीं करती हूं परेशान

सलमान खान को नहीं करती हूं परेशान

उन्होंने आगे कहा, "लोग सोचते हैं कि आज जो भी मैं काम कर रही हूं वह सलमान खान की वजह से हो रहा है। जबकि इसमें सच्चाई नहीं है। सलमान मेरे अच्छे दोस्त हैं, बस एक फोन कॉल दूर है, लेकिन मैं उन्हें हमेशा परेशान नहीं करती हूं। ऐसा करना आपकी मेहनत और संघर्ष को कमजोर करता है।"

मैं किसी दौड़ का हिस्सा नहीं हूं

मैं किसी दौड़ का हिस्सा नहीं हूं

अपने करियर पर बात करते हुए जरीन खान ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में वह हमेशा अपने स्पेस में बहुत संतुष्ट रही हैं। इसलिए वह कभी किसी दौड़ का हिस्सा नहीं रही हैं। उन्होंने कहा, "जब तक आप ए-लिस्टर नहीं होंगे, लोग आपका इंतजार नहीं करेंगे। यही सच्चाई है।"

निडरता को लोगों ने अहंकार समझा

निडरता को लोगों ने अहंकार समझा

अपनी सफर पर जरीन ने कहा कि लोगों ने उनके निडरता को अंहकार समझ लिया। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी ने हमें छोड़ दिया था, लिहाजा मुझे ही अपने परिवार की आर्थिक रूप से देखभाल करने की जिम्मेदारी लेनी थी। मेरे पास मेरी मदद करने या मेरा मार्गदर्शन करने वाला कोई नहीं था। मैं डरी हुई थी और कई लोगों ने इसे अहंकार समझ लिया। कई बार ऐसा भी हुआ जब मैंने इंडस्ट्री में खुद को खोया हुआ महसूस किया।"

12 सालों का करियर

12 सालों का करियर

साल 2010 में वीर के साथ बॉलीवुड में एंट्री लेने के बाद जरीन खान रेडी, हाउसफुल 2, हेट स्टोरी 3, अक्सर 2, हम भी अकेले तुम भी अकेले.. जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X