सलमान खान ने भांजी को दी इतनी महंगी ईदी, तोहफा देख फैन्स बोले- बेटी 5 साल की है तो ये मिला है 18 की होगी तो...

Salman khan Appearance on Eid: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते है। सलमान खान की एक झलक देखने के लिए फैन्स घंटों उनके घर के नीचे इंतजार करते हैं। खास तौर पर ईद वाले दिन तो फैन्स का भारी हुजूम सलमान खान के घर के नीचे उनका इंतजार कर रहा होता है।
सलमान खान ने बालकनी से दी फैन्स को बधाई
हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने फैन्स से मुलाकात की है। वायरल हो रहे फोटो और वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सफेद रंग के पठानी कुर्ते पायजामे में नजर आ रहे हैं। सलमान खान एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ में अपना लकी ब्रेसलेस पहने दिख रहे हैं। वहीं सलमान खान के साथ ही उनकी 5 साल की भांजी आयत भी नजर आ रही हैं।
सलमान खान ने क्या दिया आयत को ईदी में
सोशल मीडिया पर आयत और सलमान खान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि नन्ही आयत नीले रंग का सूट पहनी नजर आ रही हैं। वहीं आयत के हाथ में 500-500 के कई नोट नजर आ रहे हैं जिसे वह कसके हाथ में पकड़ी हैं। फिल्मीज्ञान पर शेयर किए गए इस वीडियो में बताया जा रहा है कि सलमान खान ने आयत को ये रुपये ईदी के तौर पर दिए हैं।
{video1}
बुलेटप्रुफ शीशे की आंड़ में दिखे सलमान खान
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कई इंतजाम किए जा रहे हैं। जब से सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई है तब से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान घर के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इतना ही नहीं सलमान खान के घर को भी बुलेटप्रुफ कर दिया गया है। हाल ही में सलमान खान ने जहां से दीदार किया है पहले वहां एक जाल की बालकनी थी, लेकिन सलमान खान को लगातार मिल रहीं धमकियों की वजह से बालकनी को बुलेटप्रुफ करना पड़ा।
इस वजह से सुरक्षा को लेकर उठाने पड़ रहे हैं कदम
पिछली साल सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवारकों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। इस हादसे के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों ने सलमान खान को खुली धमकी भी दी थी। मुंबई पुलिस ने उन बाइक सवारकों को पकड़ लिया था। तब पता चला कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाने की प्लानिंग पहले से ही थी।
सलमान खान के जिगरी दोस्त की गई थी जान
सलमान खान के साथ ही उनके करीबी लोगों को भी लगातार धमकियां मिल रही थीं जिसमें से एक थे बाबा सिद्दीकी। दशहरे के मौके पर बाबा सिद्दीकी को गोली मार दी गई थी। इस घटना के बाद से सलमान खान बुरी तरह टूट गए थे। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी काफी फेमस थी वह हर साल ही इफ्तार पार्टी का आयोजन करते थे। वहीं इस साल सलमान खान को अपने दोस्त की कमी खली।
ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर
बता दें कि बीते दिन सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों के मिले जुले रिस्पांस देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सलमान खान की फिल्म अभी तक लगभग 53.16 करोड़ रुपये कमा चुकी है। बता दें कि यह आंकड़ा Sacnilk.com के मुताबिक है। यह आंकड़ा लगातार अपडेट हो रहा है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है फिल्म दूसरे दिन 55 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर सकती है। आपको बता दें कि सलमान खान की इस फिल्म में लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आ रही हैं। साथ ही फिल्म में काजल अग्रवाल भी धाक जमाती दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications