बार-बार शर्टलेस सलमान से लिपट रही थीं कुनिका सदानंद? एक्टर ने भी सबके सामने बाहों में उठाया और कंधे पर लादकर..

Salman Khan Viral Video- सलमान खान का शो बिग बॉस इस वक्त खबरों में है और इस बार कई ऐसे प्रतियोगी भी पहुंचे हैं जो कि फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्ही में से एक हैं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद जो कि सलमान खान की दोस्त भी बताई जाती हैं।
सलमान खान ने खुद कहा था कि वो उनको बचपन से जानते हैं। लेकिन इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान शर्टलेस होकर एक लड़की के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं और बाद में कंधे में लेकर चले जाते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये लड़की कुनिका सदानंद है और ये परफॉर्मेंस दोनों ने अपनी जवानी के दिनों में दिया था।
क्या है सच्चाई?
लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखकर पता चल रहा है कि सलमान खान कुनिका को इतना सपोर्ट क्यों करते हैं। हालांकि ये बिल्कुल भी सही नहीं है और वीडियो में नजर आ रही लड़की कुनिका सदानंद नहीं है। जी हां, कुछ लोग इस वीडियो को वायरल करके कहते हैं कि ये प्रकाश राज की दूसरी बीवी पोनी वर्मा है।
हालांकि इसको लेकर भी कुछ साफ नहीं हो पाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान के साथ डांस कर रही ये लड़की कोई और नहीं बल्कि एक डांसर है जो कि क्रू के साथ थी। किसी तरह की सेलिब्रिटी होने को लेकर कोई खुलासा नहीं है। वो कुनिका सदानंद हैं ये बात तो पूरी तरह से फर्जी है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''इनका निश्चित रूप से कोई सीन था।'' एक ने लिखा, ''अच्छा तो संघर्ष की बात है वो।'' एक ने लिखा, ''अरे भाई वो कुनिका नहीं है।'' एक ने लिखा, ''सलमान खान बहुत हैंडसम थे।'' एक ने लिखा, ''सबसे पहले दोस्तों, वो कुनिका नहीं है... वो पोनी वर्मा है.... तो दोस्तों, पहले ठीक से रिसर्च कर लो फिर दूसरों पर इल्ज़ाम लगाओ।'' आप देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











