फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने को लेकर Salman Khan ने दिया बड़ा अपडेट

Salman Khan: सुपरस्टार सलमान खान की एक अलग ही क्रेज है लोगों के बीच में, भाई जान कुछ भी करते हैं बहुत ही कम वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में सलमान खान ने अपनी नई फिल्म के गाने को लेकर अपडेट दिया है, इसका फैंस को काफी वक्त से इंतजार था।
गौरतलब है कि, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही में, दबंग खान ने फैंस के साथ फिल्म का एक गाना रिवील किया है।
नए गाने को लेकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो बिल्लियों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनके अपकमिंग सॉन्ग के कुछ बोल सुनाई दे रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में सलमान ने लिखा, 'मेरा नया गाना किसी का भाई किसी की जान फिल्म से, जो दो मार्च को रिलीज होगा।'
कम वक्त में ही यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, 'बिल्ली-बिल्ली' सॉन्ग ने अपनी एनर्जी से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है। यह एक पंजाबी गाना है, जिसे सिंगर सुखबीर ने गाया है। सिंगर सुखबीर अपने एनर्जेटिक सॉन्ग्स के लिए जाने जाते हैं। 'बिल्ली-बिल्ली' सॉन्ग का क्रेज अभी से लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
आपको बता दें कि सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार पूजा हेगड़े सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती देखी जाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











