..................... Salman Khan ganpati celebrations with Arpita, Shahrukh - Aamir at Ambani's - Hindi Filmibeat

PICS: सलमान, कैटरीना, शाहरूख और आमिर सबने कहा आला रे आला

आला रे आला गणपति आला

इसी जयकारे की गूंज के साथ बॉलीवुड में सबने बप्पा का स्वागत किया। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान तक और आमिर खान से लेकर ऋतिक रोशन तक सभी गणेश उत्सव में व्यस्त दिखाई दिए। एक तरफ जहां सलमान खान ने अपने पूरे परिवार के साथ अर्पिता खान के घर पर गणपति मनाते दिखे वहीं दूसरी तरफ शाहरूख खान - आमिर खान सहित बॉलीवुड सितारे मुकेश अंबानी के घर एंटिल्ला में गणपति मनाते दिखे।

हालांकि गणपति के उत्सव को भारी दिल से मनाया गया आरके स्टूडियो में जहां, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर, स्टूडियो बिकने से पहले वहां आखिरी गणेश उत्सव में डूबे दिखे। रणधीर कपूर ने बड़े भारी मन से ये कंफर्म किया कि ये आरके स्टूडियोज का आखिरी गणेश उत्सव है। इसके बाद स्टूडियो बेच दिया जाएगा।

salman-khan-ganpati-celebrations-with-arpita-shahrukh-aamir-at-ambani-s-antilla

बात करें अर्पिता खान शर्मा के घर आए बप्पा की तो अर्पिता और अलवीरा बप्पा को घर लेकर आईं। इसके बाद पूरा परिवार उत्सव में डूब गया। जहां बप्पा का दर्शन करने वालों में पहली बार शामिल थे अरबाज़ खान और उनकी नई गर्लफ्रेंड। वहीं दूसरी तरफ मलाईका अरोड़ा भी इस उत्सव का हिस्सा बनीं।

सलमान खान पठानी कुरते में शानदार लग रहे थे तो वहीं कैटरीना कैफ भी इस गणेशोत्सव का हिस्सा थीं। लेकिन इस बार गणपति पर सबकी नज़रें थीं सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर पर जो कि बेहद प्यारी लग रही थीं। जिन्हें नहीं पता, यूलिया, कृष्ण भक्ति पर बन रही एक फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं।

बहरहाल आप देखिए बॉलीवुड में कैसे मना स्टार्स का गणपति -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X