बहन अर्पिता के घर गणेश आरती कर फटाफट एंटीलिया में पूजा करने पहुंचे सलमान खान, भाईजान की भक्ति देख फैंस हैरान

Salman Khan Ganesh Pooja: सुपरस्टार सलमान खान ने हर साल ही अपने पूरे परिवार के साथ बहन अर्पिता खान शर्मा के घर पर गणेश उत्सव काफी धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस साल भी अर्पिता ने गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का अपने घर पर स्वागत किया और खूब रंग जमाया। इस दौरान भाईजान सलमान खान भी भक्ति में डूबे दिखाई दिए।
बप्पा की आरती उतारते सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए इस वायरल वीडियो में आफ देख सकते हैं कि सलमान खान अर्पिता के बच्चों के साथ बप्पा की आरती उतार रहे हैं। इसके साथ ही इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद दिखाई दे रहा है।
इसके साथ ही सलमान खान मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में भी गणेश पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचे। मुकेश नीता अंबानी ने कल ही बप्पा का स्वागत किया था और आज बिजनेस टायकून ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए सेलिब्रेश रखा है। इस सेलिब्रेशन में तमाम स्टार्स शिरकत करने के लिए पहुंच रहे हैं वहीं सलमान खान का भी वीडियो इस दौरान सामने आया है जो कि जमकर वायरल हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications