सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से BMC को मिला डेंगू का लार्वा, मचा हड़कंप
इन दिनों देश के कई शहरों में डेंगू का कहर बरपा हुआ है। मुंबई भी इससे अछूता नहीं है। पिछले दिनों खुद सलमान खान डेंगू की चपेट में आ गए थे। इस वजह से सलमान खान 'बिग बॉस 16' की शूटिंग भी नहीं कर पाए थे। सलमान खान के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद बीएमसी ने सलमान खान के घर जांच करने के लिए पहुंची।
जांच में बीएमसी को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट से डेंगू का लार्वा मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है। बीएमसी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट और आसपास के घरों में छिड़काव किया है ताकि ये पूरी तरह खत्म हो सकें। वहीं, सलमान खान के चपेट में आने से ये साफ हो गया है कि उनका घर डेंगू के लिहाज से अब तक सुरक्षित नहीं था।

लेकिन, अब बीएमसी ने इसे नष्ट करने की कोशिश की है। वहीं, सलमान खान के बीमार पड़ने से बिग बॉस के अलावा उनकी फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' की शूटिंग भी प्रभावित हुई है। उनके फैंस ने बिग बॉस पर खासकर उन्हें काफी मिस किया। उनकी जगह पर करण जौहर ने 'वीकेंड का वार' होस्ट किया।
हालांकि, सलमान खान की तबीयत में पहले से सुधार है। वो मंगलवार को अपने आयुष शर्मा के बर्थडे बैश में भी नजर आए थे। इस दौरान वो अपनी भांजी आयात के साथ समय बिताते नजर आए। सलमान खान के फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं। लेकिन, अब उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान जल्द ही स्वस्थ होकर वापस सेट पर लौटेंगे और बिग बॉस को होस्ट करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











