#Angry.. ''सचिन तेंदुलकर और रहमान से सवाल नहीं.. तो मुझसे क्यों..''- सलमान खान
सलमान खान को ओलंपिक ब्रांड एम्बेसडर बनाए जाने की कंट्रोवर्सी ने काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। लेकिन अभी भी कुछ लोग सलमान खान को गलत ही मान रहे हैं। खैर, इस कंट्रोवर्सी में कई बॉलीवुड सितारों ने सलमान खान का साथ दिया है। लेकिन अब सलमान खान ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।
बार बार एक सवाल किये जाने पर झल्लाए सलमान खान ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और ए आर रहमान भी तो इस साल गुडलिव एम्बेसडर चुने गए हैं.. उन पर कोई सवाल क्यों नहीं उठाता। मीडिया जैसा मेरे साथ कर रही है, वैसे सचिन या रहमान के साथ क्यों नहीं!
#INSULT: ऐश्वर्या राय ने किया शुरूआत.. सलमान खान तक पहुंच गई बात!
सलमान खान ने कहा कि रहमान भी किसी स्पोर्ट्स से जुड़े नहीं हैं। जबकि सचिन भी सिर्फ एक ही खेल से जुड़े हैं। तो क्या रहमान को किसी स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट की जरूरत है।
वहीं, जब कोर्ट केस की बात की गई तो सलमान खान ने कहा- तो आपको परेशानी है कि यदि किसी पर एक कोर्ट केस हो तो वह गुडविल एम्बेसडर कैसे बन सकता है? लेकिन हमारे देश में कई नेता हैं, जिन पर कोर्ट केस चल रहा है। देश ज्यादा अहम है या ओलंपिक.. मेरे लिए तो देश ज्यादा अहम है। मैं आज एम्बेसडर का पद छोड़ने को तैयार हूं.. यदि नेता अपना पद छोड़ दें.
बहरहाल, बता दें सलमान खान और ओलंपिक कंट्रोवर्सी में ऐश्वर्य राय ने भी सलमान खान का साथ दिया था। जबकि कैटरीना कैफ ने इस बात को मजाक में टाल दिया था।


Click it and Unblock the Notifications












