प्रिय सलमान खान, याद है जब आपने महिला रिपोर्टर के सामने TOILET की थी?

सलमान खान ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक रिपोर्टर को जमकर लताड़ा। रिपोर्टर ने हिम्मत भी कर ली सलमान से ऐसा सवाल पूछने की।

सलमान खान जब तक अच्छे मूड में है बस तब ही तक अच्छे मूड में हैं। एक बार अगर आपने उन्हें गुस्सा दिलाया तो फिर बस आप जानिए और आपका काम। हाल ही में सलमान खान अपने बींग ह्यूमन की ई साईकिल लॉन्च कर रहे थे।

इस मौके पर सलमान ने मीडिया से भी बात की। लेकिन बस सलमान बात क्या करने लग गए सबको लगा कि उनसे कुछ भी पूछा जा सकता है। ऐसा ही हुआ एक रिपोर्टर के साथ।

salman-khan-fumes-at-reporter-asks-him-be-in-limit

दरअसल, सलमान कुछ सवालों के जवाब दे रहे थे कि उनसे किसी ने पूछ लिया कि सुना है आप अपनी टैलेंट कंपनी खोलने जा रहे हैं। अब ये तो सबको पता है कि सलमान ने हाल ही में अपनी मैनेजर रेशमा शेट्टी को निकाल दिया है। और रिपोर्टर का सवाल उसी तरफ था।
["मुझे गुस्से आया...कुछ समझ नहीं आया...मैंने थप्पड़ मार दिया" - सलमान खान]

लेकिन सलमान इस बारे में बात करने के मूड में बिल्कुल नहीं लग रहे थे। और उन्होंने फौरन उस रिपोर्टर को जमकर लताड़ दिया। सलमान ने जवाब दिया - अभी कुछ नहीं...पाजी ज़्यादा उड़ो मत!

थोड़ा अभी इसी ई साईकिल पर बात कर लो। इसी के ऊपर रहो। बींग ह्यूमन के साइकिल लॉन्च पर बात हो रही है और आप ट्यूबलाइट पर भी चले गए, फिर मैनेजमेंट कंपनी पर चले गए। आप मैनेज करेंगे मेरा काम?
["...और सलमान ने मुझसे कहा कि वो मुझे थप्पड़ मार देंगे"]

वैसे ऐसा नहीं है कि हमेशा रिपोर्टर ही बद्तमीज़ी करते हैं। सलमान भी रिपोर्टर से बदसलूकी कर चुके हैं। वो भी महिला से!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X