Salman Khan ने पूरी की बॉक्सर Nikhat Zareen की इच्छा, बेहद प्यारा वीडियो हुआ Viral

salman khan

सलमान खान को लेकर मशहूर है कि वो काफी दयालु हैं और अपने फैंस को कभी नाराज नहीं करते हैं। अक्सर अपने फैंस के साथ वो नजर आते हैं और उनकी इच्छा भी पूरी करते हैं। अब मेगास्टार ने भारतीय मुक्केबाज निखत जरीन की मनोकामना पूरी की है और निखत इसके बाद से काफी खुश हैं। जी हां, निखत उनकी काफी बड़ी फैन हैं और मेडल जीतने के बाद उनकी इच्छा थी कि वो सलमान खान से मिलें।

उनका सपना पूरा हो गया है और इस दौरान दोनों को सलमान खान के लोकप्रिय गाने पर डांस करते देखा गया। 'साथिया तूने क्या किया' में भी रेवती और सलमान खान ने अभिनय किया था और निखत इसमें सलमान खान के साथ नजर आ रहीं हैं।

भारतीय मुक्केबाज ने खुद इस वीडियो को साझा किया है और लिखा है, "आखिरकार, इंतेज़ार ख़त्म हुआ @BeingSalmanKhan #fanmoment #dreamcometrue #salmankhan।" निखत के इस पोस्ट के बाद लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनको मुबारकबाद दे रहे हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए पहलवान संग्राम सिंह ने लिखा, "हाहा बहुत प्यारा। भगवान आप दोनों का भला करे।" सलमान के फैन क्लबों में से एक ने लिखा, "हमारा इंतजार अभी बाकी है।''

मेडल मिलने के बाद किया था विश

ओलंपिक में निखत को जब मेडल मिला था तो उन्होने इच्छा जाहिर की थी कि सलमान खान उनको विश करते तो अच्छा लगता। इसके बाद सलमान खान ने उनका वीडियो देखा और ट्वीट करते हुए निखत को बधाई दी थी। इसके बाद निखत ने कहा था कि वो सलमान खान से मिलना चाहती हैं।

सलमान खान कर रहे हैं शूटिंग

सलमान खान इस वक्त फिल्म टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान को लेकर बिजी हैं। साल 2023 में सलमान खान की ये दोनों फिल्में रिलीज होंगी और इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X