..................... Salman Khan forgives Vivek Oberoi and hugs him? AI fake photo goes viral now - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने विवेक ओबेरॉय को माफ कर लगाया गले? फोटो देख चौंक गए लोग!

salman khan Vivek Oberoi

Salman Khan Vivek Oberoi- सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की दुश्मनी के बारे में भला कौन नहीं जानता है। ये वो कहानी है जिसकी बातें अक्सर होती हैं। कहते हैं कि सलमान खान इस दुनिया में सबको माफ कर सकते हैं लेकिन विवेक को कभी नहीं।

बता दें कि इन दोनों का झगड़ा काफी मशहूर है। लेकिन अब एक तस्वीर सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। तस्वीर में आपको सलमान खान के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे।

इसको जैसे ही पोस्ट किया गया ये सबकी नजरों में आ गई और लोग ये सवाल कर रहे हैं कि क्या सलमान खान ने विवेक को माफ कर दिया है?

क्या है तस्वीर की सच्चाई?

बता दें कि इस तस्वीर में विवेक ओबेरॉय को सलमान खान ने गले से लगाया हुआ है। दोनों काफी खुश लग रहे हैं। इसके पहले ही आप ये समझें की ये तस्वीर सही है तो रुक जाइए। ये तस्वीर पूरी तरह से फर्जी है और किसी ने एआई की मदद से इसको बनाया है।

बता दें कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की इस तस्वीर में कई खामियां हैं जो कि प्रूफ कर रही है कि तस्वीर फेक है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस तस्वीर को फेसबुक में साझा किया गया था। एक यूजर ने लिखा, ''बाकी तो सब ठीक था पर हाथों का क्या मामला है, क्या कोई बताएगा?'' एक ने लिखा, ''आप एक एक्स्ट्रा सिर भी लगा सकते हैं।''

एक ने लिखा, ''विवेक के कितने बाएँ हाथ हैं ??'' एक ने लिखा, ''एआई भी नहीं मिला पाई इन दोनों को।'' एक ने लिखा, ''विवेक के दो बाएं हाथ हैं।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे है। हालांकि ना तो विवेक ओबेरॉय और ना ही सलमान खान की तरफ से अभी कोई रिएक्शन इसपर आया है।

Read more about: salman khan vivek oberoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X