VIDEO: हॉस्पिटल कांड के बाद पैपराजी ने सलमान खान ने मांगी माफी, भाईजान ने दिखाया बड़ा दिल
Salman Khan Forgive Papprazi Video: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक बार फिर चर्चा में आ गए। वजह बनी उनकी निजी जिंदगी को लेकर पैपराजी की दखलअंदाजी, जिस पर अभिनेता ने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि अब यह विवाद शांत होता दिखाई दे रहा है। मुंबई में आयोजित फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी के दौरान फोटोग्राफर्स ने सलमान से माफी मांगी, जिसे अभिनेता ने स्वीकार कर लिया।

'राजा शिवाजी' की पार्टी में बदला नजर आया माहौल
20 मई की रात मुंबई में हुई फिल्म 'राजा शिवाजी' की सक्सेस पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत की। जैसे ही सलमान खान कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और "सॉरी भाई" कहते नजर आए। शुरुआत में सलमान को मामला समझ नहीं आया, लेकिन बाद में जब उन्हें बताया गया कि फोटोग्राफर्स माफी मांग रहे हैं, तो उन्होंने इशारे में सब कुछ ठीक होने का संकेत दिया।
इस मौके पर रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, महेश मांजरेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, सचिन खेडेकर और जितेंद्र जोशी समेत कई कलाकार मौजूद रहे।
अस्पताल के बाहर की घटना से नाराज थे सलमान
दरअसल, इससे एक दिन पहले सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया था। अभिनेता का आरोप था कि अस्पताल के बाहर उनकी निजी स्थिति और तकलीफ को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई। उन्होंने मीडिया और पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा था कि किसी के दुख को तमाशा बनाना गलत है।
सलमान ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने हमेशा मीडिया का सहयोग किया है, लेकिन किसी की तकलीफ को मनोरंजन की तरह दिखाना सही नहीं है। उनका कहना था कि इंसान की जिंदगी तस्वीरों से ज्यादा अहम होनी चाहिए।
चेतावनी भरे अंदाज में दी प्रतिक्रिया
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सलमान खान ने यह भी कहा था कि अगर भविष्य में उनके या किसी करीबी के दुख को इसी तरह कैमरों में कैद करने की कोशिश हुई, तो वह सख्त कदम उठा सकते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि उम्र बढ़ने के बावजूद वह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना नहीं भूले हैं।


Click it and Unblock the Notifications