लड़के को सलमान ने जबरदस्ती जैकलीन से हग करवाया, इंटरनेट पर मचा बवाल, देखिए Video
सलमान खान इस समय फिल्म रेस 3 को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव है और फिल्म की प्रमोशन कर रहे है। बता दें कि इसी प्रमोशन के चलते वो माधुरी दीक्षित के नए डांस रियालिटी शो डांस दीवाने में पहुंचे थे और वहां पर उन्होने जमकर मस्ती की। इस दौरान सलमान ने एक लड़के को जैकलीन को हग करने को कहा तो लड़के ने मना कर दिया।
उसके बाद जो हुआ वो काफी ज्यादा चकित करने वाला था। बता दें कि सलमान खान ने एक लड़के जब जैकी को हग ना करने का कारण पूछा तो तो उसने कहा कि ऐसे ही मन नहीं कर रहा है हग करने का...सलमान बोले की अबे तो वहीं रुक..और जैकी को लेकर उस लड़के के पास पहुंचे गए और बोले अब कर रहा है..इसके बाद वो लड़के को पीछे से ढकेल कर ले गए और जैकलीन से हग करवाया।

उसके बाद सलमान ने कहा कि एक और टाइट सा हग करो। सलमान ने बाद में कहा कि मुझे हग करोगे तो लड़का आया और अपने मन से सलमान का हग किया है। इसके बाद काफी ज्यादा मस्ती हुई।
इस वीडियो को जैकलीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि डांस दीवाने के शो पर फाइनली मुझे मेरा हग मिल ही गया। बता दें कि इस मौके पर अभिनेता अनिल कपूर भी मौजूद थे और इस सब का आनंद ले रहे थे।
सलमान की इस मजाकिया हरकत को लेकर कई यूजर्स ने इसको गलत बताया है और कहा कि ये सच में गलत है और बच्चे के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए।
कोई लिखता है कि इसकी जगह अगर कोई मेल अभिनेता होता और सामने एक लड़की होती तब भी क्या ऐसा ही किया जाता। किसी ने पिंक फिल्म का डायलॉग लिखा है कि No means No..इस तरह से लोगों ने सलमान के इस मजाक को गलत बताया है।
आप भी वीडियो देखिए और कमेंट में बताइए कि ये सही था..गलत था या सिर्फ मजाक और कुछ भी नहीं है। बता दें कि माधुरी दीक्षित का डांस शो अगले महीने से शुरु हो रहा है इस शो में सलमान खान और रेस 3 की टीम फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे।


Click it and Unblock the Notifications
