बजरंगी भाईजान के सेट पर स्वच्छ भारत अभियान

सलमान खान मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को काफी बढ़ चढ़कर सपोर्ट कर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को इस अभियान से जोड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि सलमान ने तो इस अभियान के चलते सड़कों पर झाड़ू तक लगाई। अब सलमान इस अभियान को अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सेट तक भी लेकर गये हैं।

जी हां सलमान खान ने अपने फैन पेज पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एक बोर्ड के किनारे खड़े हैं और उस बोर्ड पर लिखा है कि बजरंगी भाईजान के सेट पर क्या क्या करना मना है। इन नियमों में पहला नियम है कि सेट पर खाने की वस्तुएं लाना मना है साथ ही चाय या कॉफी या स्मोकिंग करना मना है। सेट पर गंदगी करना भी मना है।

इस बोर्ड के साथ सलमान जिस पोज में खड़े हैं उसे देखकर ये भी साफ जाहिर हो रहा है कि इन नियमों का पालन ना करने वाले को क्या सजा मिल सकती है। वैसे भी सलमान जिन नियमों का पालन कर रहे हों भला उन नियमों को तोड़ने का साहस कौन कर सकता है। यहां तो फिल्म के निर्देशक भी सलमान के नियमों पर चलते हैं।

बजरंगी भाईजान की कहानी एक मुस्लिम आदमी की कहानी है जो कि हिंदु महिला से प्यार करता है। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। फिल्म में करीना कपूर खान सलमान के साथ मुख्य किरदार निभाएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X