WHATT: सलमान खान का टाईगर....ज़िंदा तब रहेगा जब 'दंगल' करेगा!
Recommended Video

सलमान खान आजकल बिल्कुल सीधी दिशा में चल रहे हैं। उनका सपना और उनका फोकस दोनों एकदम सीधी लाइन में तय किया जा चुका है और सलमान खान को एक था टाईगर सीक्वल से अपना ये सपना पूरा करना है।
सलमान खान अली अब्बास ज़फर के साथ 22 दिसंबर को एक था टाईगर सीक्वल लेकर आ रहे हैं। लेकिन उनका सपना कुछ और है - टाईगर ज़िंदा है के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ वो क्रिसमस बॉक्स ऑफिस पर अपना नाम दर्ज कराना चाहते हैं।

दरअसल, सूत्रों की मानें तो आमिर खान का दंगल प्लान लेते हुए सलमान खान भी टाईगर ज़िंदा है के रफ कट लोगों को दिखाना शुरू करने वाले हैं।
पिछली बार आमिर ने दंगल के लिए ऐसा किया और फिल्म का प्रमोशन अपने आप होने लगा। 50 दिन पहले से ही लोग दंगल के बारे में बातें करने लगे और ट्विटर पर जमकर फिल्म की तारीफें होने लगी।
ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद, अब सलमान टाईगर के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए वो आमिर के इस दंगल टेक्नीक का इस्तेमाल करेंगे और टाईगर ज़िंदा है अपने खास दोस्तों और परिवार को पहले ही दिखाएंगे।
अब टाईगर ज़िंदा है 400 करोड़ कमा पाएगी या नहीं पता नहीं। हम आपको दिखा देते हैं वो स्कोर कार्ड जिसके मुताबिक भले ही आमिर की दंगल, सलमान की सुलतान से जीत गई हो, लेकिन आमिर खान, सलमान खान से हार चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications