Salman Khan भागे-भागे पहुंचे Malaika Arora की मां के घर, इस वजह से एक्टर नहीं पहुंचे थे अंतिम संस्कार पर

salman malaika

Salman Khan Reached Malaika Arora Mother House: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान सिकंदर की शूटिंग के बीच में ही गुरुवार रात मुंबई वापस आ गए और मलाइका अरोड़ा और उनके परिवार से मिलने के लिए सीधे रवाना हो गए।

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की आत्महत्या के एक दिन बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। मेहता का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह शहर में किया गया और खान परिवार के मेंबर्स मलाइका के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वहां मौजूद थे। सलमान जैसे ही मुंबई आए, वैसे ही वो मलाइका की मां जॉयस के घर पहुंचे। कथित तौर पर, वह अंतिम संस्कार के लिए समय पर शहर नहीं पहुंच सके क्योंकि वह एक अज्ञात स्थान पर सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त थे।

62 वर्षीय अनिल मेहता ने 11 सितंबर, बुधवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट की छठी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली, जहां वे मलाइका की मां जॉयस के साथ रहते थे। जब जॉयस को घर में अनिल मेहता नहीं मिले, तो वे बालकनी में उन्हें खोजने गईं और तभी उन्होंने अनिल मेहता को नीचे लहुलुहाना हालत में देखा, जहां गार्ड ने मदद के लिए आवाज लगाई।

हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने बताया कि मौत से कुछ पल पहले उन्होंने अपनी बेटियों मलाइका और अमृता अरोड़ा को फोन किया था और कहा था कि वह "बीमार और थके हुए हैं"। इसके बाद उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया था और तभी जॉयस उनसे मिलने गई थी।

मेहता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी मौत अनेक चोटों और टूटी हड्डियों के कारण हुई। जैसे ही दुखद खबर आई, मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान सबसे पहले मौके पर पहुंचे। एक्ट्रेस खुद एक काम से पुणे में थीं, और अपने सौतेले पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद वह वापस लौट आईं। उन्हें अपनी मां के घर पहुंचते ही रोते हुए देखा गया। उनके बाद अमृता भी वहां पहुंचीं, जो बहुत दुखी दिखीं और वह भी पैपराजी से अपना चेहरा छिपाते हुए जल्दी से बिल्डिंग के अंदर चली गईं।

सलीम खान, सोहेल खान, सलमा खान, हेलेन, सीमा सजदेह, काजोल, कृति सनोन, फराह खान, साजिद खान, गीता कपूर, गौहर खान और कई अन्य सेलेब्स को परिवार से मिलने और अंतिम सम्मान देते हुए देखा गया। मलाइका की सबसे अच्छी दोस्त करीना कपूर खान और मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पूरे दिन एक्ट्रेस और उनके परिवार के साथ मौजूद रहे और दिन खत्म होने पर उन्हें उनके साथ जाते हुए देखा गया।

Read more about: salman khan malaika arora
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X