सलमान खान ने जिम से शेयर की अपनी लेटेस्ट तस्वीर- तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस, बोले-'सुल्तान इज बैक'
बिग बॉस 15 खत्म हो चुका है और सुपरस्टार सलमान खान अब फिर से फिल्मों की ओर रुख कर चुके हैं। 14 फरवरी से सलमान दिल्ली में टाइगर 3 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं, लेकिन उससे पहले अब तो अपनी बॉडी पर ध्यान दे रहे हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर जिम से अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- "Getting back!".. पोस्ट डालते ही सलमान फैंस ने तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा- 'हॉट', अन्य ने लिखा-'सुल्तान इज बैक'..

सलमान खान को हाल ही में सऊदी अरब के जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह के लिए रियाद में आमंत्रित किया गया था। सलमान को जॉय अवार्ड्स में 'पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवार्ड से सम्मानित किया गया। सलमान ने फंक्शन से एक तस्वीर भी शेयर की थी।
वहीं, 14 फरवरी से सलमान और कैटरीना फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। 10 से 12 दिनों का यह टाइगर 3 का अंतिम शेड्यूल है, जिसे दिल्ली में किया जाएगा।

टाइगर 3
टाइगर फ्रैंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ और इमराम हाशमी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा कर रहे हैं।

फिल्म के घोषणा का इंतजार!
फिलहाल, अंतिम के बाद सलमान खान ने किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर 3 के बाद वो दबंग 4 पर काम शुरु करने वाले हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम पूरा हो चुका है, अब जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आएगी।

आने वाली फिल्में
अपनी आगामी फिल्मों पर बात करते हुए सलमान खान ने कहा, "फिलहाल हम दबंग 4 पर काम कर रहे हैं, उसकी कहानी लगभग पूरी हो चुकी है। फिर एक साजिद नाडियाडवाला की फिल्म है.. फिलहाल उसके टाइटल का थोड़ा कंफ्यूजन है, हम फैंस से ही पूछने वाले हैं कि 'कभी ईद कभी दिवाली' या 'भाईजान'.. इन दोनों में से आप डिसाइड करो आपको क्या चाहिए। इसके अलावा एक अनीस बज्मी की फिल्म है और टाइगर 3 है। साथ ही SKF में दो- तीन छोटी फिल्में बना रहा हूं।"

बजरंगी भाईजान 2
कुछ समय से बजरंगी भाईजान के सीक्वल को लेकर भी चर्चा चल रही है। एक इवेंट के दौरानसलमान खान ने बताया है कि केवी विजयेंद्र प्रसाद बजरंगी भाईजान 2 की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जिसका नाम है पवन पुत्र भाईजान।


Click it and Unblock the Notifications