जयपुर : सलमान खान को सरकारी मेहमान बनाने पर बरपा हंगामा

जयपुर मैराथन के दौरान बिश्नोई समाज के लोगों ने सलमान खान का विरोध किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजी और 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। बिश्नोई समाज का आरोप है कि चिंकारा शिकार के मामले में सजायाफ्ता सलमान को सरकारी मेहमान क्यों बनाया गया।
हम आपको बता दें कि सलमान चिंकारा शिकार मामले में जेल जा चुके हैं। 1998 में सलमान ने जोधपुर में चिंकारा का शिकार किया था। तब यहां के बिश्नोई समाज ने इसका काफी विरोध किया था। बिश्नोई ने ही सलमान के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। और अब जब सलमान जयपुर मैराथन में हिस्सा लेने पहुंचे तो यहां भी बिश्नोई समाज ने उनका विरोध किया।


Click it and Unblock the Notifications











