ईद 2020 राधे के लिए सलमान खान की तगड़ी प्लानिंग का खुलासा, पूरी डिटेल आयी सामने !
साल 2020 सलमान खान के फैंस के लिए बेहद खास है। जहां पर ईद पर एक बार फिर से सुपर कॅाप के किरदार में सलमान अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज कर रहे हैं।
जैसा कि बीते एक महीने से दिख रहा है कि सलमान अपनी फिटनेस पर इसके लिए काफी ध्यान दे रहे हैं। सलमान शुरू से ही अपनी फिटनेस को सबसे आगे रखते आए हैं।

लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक वह राधे के किरदार के लिए अपनी फिटनेस के लिए विशेष तरह की तैयारी कर रहे हैं। जिसकी तगड़ी डिटेल सामने आयी है। 54 साल के सलमान ने बिग बॅास 13 के सेट से लेकर राधे के सेट तक खुद के लिए एक अस्थायी जिम का निर्माण किया है।


Click it and Unblock the Notifications