Jawan ट्रेलर और Salman Khan को लेकर शाहरुख खान का बड़ा खुलासा, रिएक्ट करते हुए बोले..

फिल्म जवान का प्रीव्यू अभी हाल ही में रिलीज हुआ था और इसने रिलीज होकर धमाका कर दिया था। अटली कुमार की इस फिल्म से जितनी लोगों को उम्मीदें थीं उससे कहीं ज्यादा धमाकेदार अंदाज में शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। जवान की तारीफ सबने की थी तो इसमें सुपरस्टार सलमान खान भी शामिल थे।
सलमान खान ने इस फिल्म ट्रेलर को पोस्ट करते हुए लिखा था, 'पठान जवान बन गया', बेहतरीन ट्रेलर, बहुत पसंद आया। अब यह ऐसी फिल्म है जिसे हमें सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए।' मुझे यकीन है कि मैं इसे पहले दिन ही देखूंगा। मजा आ गया वाह्ह्ह्ह्ह..'' इसके बाद फैंस ने काफी तारीफ की थी और सलमान खान के पोस्ट को साझा किया गया था।
अब सलमान खान के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने रिएक्शन दिया है और लिखा है, ''पहले भाई, इसी लिए आपको ही दिखाया था!! आपकी शुभकामनाओं और पहला टिकट पहले ही बुक करने के लिए धन्यवाद। तुमसे प्यार है।'' इसके बाद शाहरुख खान के फैंस भी काफी खुश हैं।
हालांकि इस पोस्ट से एक खुलासा ये भी हुआ है कि सलमान खान ने ही सबसे पहले जवान का ट्रेलर देखा था और ये काफी मजेदार बात है। दोनों की दोस्ती इस वक्त अलग लेवल पर पहुंच चुकी है और सलमान खान ने पठान में शाहरुख खान के साथ ताबड़तोड़ एक्शन किया था।
खबरें हैं कि सलमान खान की टाइगर 3 में शाहरुख खान नजर आएंगे और ये अनुभव भी काफी शानदार होने वाला है। फिलहाल आप देखिए दोनों के पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications