इस एक्ट्रेस के पापा को मनाने के लिए सलमान खान ने पागलो की तरह कमाए थे पैसे, 21 मे किसी और के साथ भागी हसीना

Salman Khan Debut Film Actress: बॉलीवुड में ऐसी कई कहानियां हैं जहाँ कुछ चेहरे आते ही छा जाते हैं, लेकिन फिर अचानक से गायब हो जाते हैं. ऐसी ही एक कहानी है सलमान खान की पहली हीरोइन भाग्यश्री की. उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' से करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी, लेकिन फिर वो फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं. आज 56 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगा सकता. आइए जानते हैं कि वो आजकल क्या कर रही हैं।
सलमान की पहली हीरोइन की खूबसूरती आज भी बरकरार
सलमान खान ने भले ही अपने करियर की शुरुआत 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी, लेकिन सही मायने में उन्हें पहचान 1989 की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से मिली. इसी फिल्म ने सलमान को रातों-रात स्टार बना दिया और उनकी हीरोइन भाग्यश्री भी घर-घर में मशहूर हो गईं।
21 साल की उम्र में शादी और फिल्मों से दूरी
'मैंने प्यार किया' की अपार सफलता के बाद जहाँ सलमान लगातार काम करते रहे और बॉलीवुड के 'भाईजान' बन गए, वहीं भाग्यश्री ने एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय दसानी से 1990 में शादी कर ली। यह शादी उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर की थी. आज उनकी शादी को 35 साल से ज़्यादा हो चुके हैं और उनका रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है।
शादी के बाद भाग्यश्री ने सिर्फ तीन फिल्में कीं और फिर अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से ब्रेक ले लिया. आज उनके दो बच्चे हैं, बेटा अभिमन्यु दसानी और बेटी अवंतिका दसानी. उनका बेटा अभिमन्यु भी बॉलीवुड में कदम रख चुका है।
सालों बाद हुई वापसी
लंबे ब्रेक के बाद भाग्यश्री ने 2014 में टीवी शो 'लौट आओ तृषा' से वापसी की. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी कमबैक किया। वह प्रभास के साथ 'राधे श्याम' और कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' में भी नजर आईं।
आज भाग्यश्री 56 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और खूबसूरती को देखकर कोई भी हैरान रह जाता है. वह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस का कहना है कि वह आज भी यंग एक्ट्रेसेस को फिटनेस और स्टाइल के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं।
मैंने प्यार किया की कहानी
सलमान खान की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया की स्टोरी की बात करें तो इस फिल्म सलमान खान का कैरेक्टर भाग्यश्री के कैरेक्टर से बेहद प्यार करता है। लेकिन हसीना के पिता इसके खिलाफ होते हैं ऐसे में वो दिन रात मेहनत कर पैसे कमाकर उसे हासिल करने की जिद पकड़ लेते है।


Click it and Unblock the Notifications

















