कौन थी Salman Khan की पहली गर्लफ्रेंड? जिसके लिए कॉलेज के बाहर घंटो इंतजार करते थे एक्टर, कियारा से है कनेक्शन

Salman Khan

Salman Khan First Girlfriend: सलमान खान की फिल्में उनके नाम से ही चल जाती है उनकी फिल्में जितनी ज्यादा चर्चा में रहती हैं, उससे कहीं ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रहती है। सलमान खान ने कई सारी एक्ट्रेसेस को डेट किया लेकिन आज तक उन्होंने शादी नहीं की।

बता दें कि उनकी लाइफ में कई सारी लड़कियां आई जैसे कि सोमी अली और संगीता बिजलानी। लेकिन फिर भी उनकी जिंदगी में कोई भी एक्ट्रेस टिक नहीं पाई। लेकिन हमेशा से ही सलमान खान के फैंस के मन में सवाल रहता है कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन थी। तो आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं...

Kiara Advani से है कनेक्शन

कुछ रिपोर्ट्स में सामने आया है कि बॉलीवुड के भाईजान की पहली गर्लफ्रेंड है लीजेंडरी एक्टर अशोक कुमार की नातिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी शाहीन जाफरी थीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सलमान खान और शाहीन जाफरी दोनों ही एक दूसरे के बेहद ही करीब थे। इतना ही नहीं एक्टर तो उनके प्यार में पूरी तरीके से दीवाने हो गए थे और उन्होंने अपने घर वालों को भी शाहीन से मिलवा दिया था।

कॉलेज में शाहीन का इंतजार करते थे सलमान

सलमान खान के बारे में तो यह भी बताया जाता है कि जब शाहीन कॉलेज में पढ़ा करती थी तो सलमान खान उनके इंतजार में घंटों कॉलेज के बाहर खड़े रहते थे। उन दिनों वह सिर्फ 19 साल की हुआ करती थीं। सलमान खान उन दिनों मुंबई में सेंट जेवियर कॉलेज में पढ़ा करते थे और सेकंड ईयर के स्टूडेंट भी माने जाते थे। एक्टर के परिवार को भी शाहीन काफी ज्यादा पसंद आ गई थीं। लेकिन अचानक से ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक साथ नहीं आ पाए।

शाहीन और सलमान के बीच आईं संगीता

दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि जब सलमान खान और शाहीन की लाइफ में संगीता आईं तो एक्टर की पूरी जिंदगी बदल गी। इतना ही नहीं वह शाहीन से अपने लगाव को खत्म करने की कोशिश करने लगे और धीरे-धीरे उनका ब्रेकअप हो गया।

संगीता से भी भर गया था सलमान का मन

सलमान और संगीता का प्यार 10 साल तक चला लेकिन शादी नहीं हो पाई। सलमान खान की जिंदगी में सोमी अली आ गई थीं और संगीता से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था। जिसके बाद में संगीता ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी की। लेकिन यह शादी टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X