SHAME: पहले सलमान ने अक्षय को किया इग्नोर और अब उनकी फिल्म को कहा झूठ!

सलमान खान ने इस बार बात बात में ज़्यादा कह दिया है। या फिर यूं कहिए कि सीधा सीधा झूठ कह दिया है। दरअसल, सलमान खान और अक्षय कुमार एक दूसरे को इग्नोर कर रहे हैं यो तो सब जानते हैं।

लेकिन सलमान पिछली रात ज़ी सिने अवार्ड्स में पहूंचे ही नहीं और कैटरीना, अकेले टाईगर ज़िंदा है प्रमोट कर रही थीं। वजह थी सलमान का एक झूठ।

salman-khan-first-avoids-akshay-kumar-then-lies-about-his-film

इससे पहले भी सलमान और अक्षय IFFI में आमने सामने पड़े लेकिन दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर कर दिया। लेकिन इस बार सलमान ने हद पार कर दी और इसलिए उन्हें घर बैठना पड़ गया।

सलमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार - करण जौहर की केसरी को लेकर साफ झूठ बोल दिया। सलमान ने कहा कि फिल्म करण प्रोड्यूसर कर रहा था। मेरा अपना अलग प्रोडक्शन हाउस है। सब कुछ करण ने किया। कास्टिंग फाइनल कर दी। फिर अंत में मेरा नाम फिल्म से जोड़ना गलत था।

अब ये बात सलमान आज इतने दिन बाद कह रहे हैं कि उनसे पूछे बिना उनका नाम जोड़ा गया। जबकि अक्षय ने इस एलान के बाद ही इंटरव्यू दिया था कि सलमान का दिल बड़ा है जो वो मुझ पर पैसे लगा रहे हैं।

इतना ही नहीं अजय देवगन ने जब सीधा सलमान को बोला कि ऐसी फिल्म वो भी बना रहे हैं तो सबको लगा कि सलमान अब अक्षय की फिल्म छोड़ देंगे। लेकिन सलमान ने ट्वीट करके खुद लिखा कि मैंने कमिटमेंट कर दी तो कर दी।

लेकिन ये सारी बातें शायद सलमान भूल गए। या फिर उनका जो भी मैनेजर उनके ट्वीट करता है, उसने सलमान को बताई नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X