राखी सावंत ने सलमान खान को दी नसीहत, बोलीं- आज के बाद मत आना बालकनी में...आप होटल में भी...

Rakhi Sawant gave advice to Salman Khan: राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने बेबाक अंदाज के लिए पसंद की जाती हैं। आए दिनों उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। लंबे समय बाद राखी सावंत फिर से कैमरे के सामने नजर आईं। इस दौरान उन्होंने हर मुद्दे पर बाद की। अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को शेयर करते हुए राखी सावंत ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग वाले हादसे को भी याद किया। इतना ही नहीं राखी सावंत ने इस हादसे की खबर सुनकर सलमान खान को नसीहत भी दी है। चलिए जातने हैं कि आखिर क्या कहा राखी सावंत ने।
राखी बोलीं- ईद पर ना आएं बलकनी में
राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत सलमान खान से हाथ जोड़ते हुए कहती हैं कि आप भाई बालकनी में आकर मत खड़े हो। आप जानते हैं ना वो ईद दिवाली पर आकर खड़े होते हैं। वो बड़े होटल बुक करके फैन्स से मिलने के लिए वहां आ सकते हैं। जहां सिक्योरिटी हो...भाई बस बालकनी में ना आएं।
कंगना रनौत को लेकर कही ये बात
सभी को पता होता है कि भाई ईद के दिन दिवाली पर आते हैं इसलिए लोग 1 साल पहले से ही षड्यंत्र करना शुरू कर देते हैं। मुझे लगता है कि हमारे देश के लिए कोहिनूर हीरा से ज्यादा जरूरी सलमान खान हैं। कोहिनूर हीरे से क्या मिलेगा कुछ नहीं, लेकिन सलमान खान लीजेंड हैं। मोदी जी से मेरी गुहार है कि सलमान खान को Z क्लास Y क्लास X क्लास सारी सिक्योरिटी दें। कंगना रनौत को आपने इतनी सिक्योरिटी दी है बिना मतलब के। उनके पीछे तो कोई भी नहीं था। तो मुझे लगता है कि सलमान खान को बहुत ही सिक्योरिटी चाहिए। वो हमारे बॉलीवुड के लेजेंड भी हैं मेरे भाई भी हैं और गरीबों के मसीहा भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications