सलमान खान के घर पर हमला करने वाले शूटर्स को हुआ अफसोस, बोले- अगर पता होता कि कहां गोली चलानी है तो...

Salman khan firing case: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग वाले हादसे को लेकर पुलिस अभी भी तहकीकात कर रही है। 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे के कबीर 2 हमलावरों ने अंधाधुंध गोली चलानी शुरू कर दी। अच्छी बात यह है कि हादसे किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस हादसे के बाद से सलमान खान की सुरक्षा को दो गुना बढ़ा दिया गया है। हालांकि पुलिस ने दोनों शूटर्स (विवेक गुप्ता और सागर पाल) को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस केस से जुड़े नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
दरसअल जैसे ही दोनों शूटर्स ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की। उन्होंने सीधा अनमोल बिश्नोई को फोन किया दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस चल रही थी। विक्की ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया था और अपने भाई सोनू को भेज दिया था। वहीं जैसे ही विक्की से पुलिस ने पूछताछ की सोनू ने यह रिकॉर्डिंग पुलिस को सुनाई इस रिकॉर्डिंग में यह साफ है कि अनमोल ने दोनों से फायरिंग के बदले क्या-क्या वादे किए थे। फिलहाल तो क्राइम ब्रांच ने सोनू को केस के गवाह के रूप में पेश किया है।
शूटर्स ने पुलिस को बताया कि उन्हें इस बात का बेहद अफसोस है कि उन्हें इतनी बड़ी वारदात के लिए कहा गया था। जिसके लिए उन्हें मोटी रकम का भी वादा किया गया था और यह वादा भी अनमोल बिश्नोई ने पूरा नहीं किया। इस हमले के बाद तय की गई रकम उन्हें नहीं मिली। शूटर्स ने यह भी बताया कि जब तक उन्हें अनुज थापन ने कारतूस नहीं दी थी तब तक उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें सलमान खान के घर पर शूटआउट करना है।
सागर पाल ने बताया था कि वह काम की तलाश में बिहार से पंजाब आए थे, जहां उन्होंने क्रिकेट भी खेला, लेकिन वहीं उनकी दोस्ती अंकित अरोड़ा से हुई उसने सागर को एक ग्रुप में जोड़ा और कहा कि एक बड़ा काम करना है और लोगों की जरूरत पड़ेगी इसीलिए सागर ने विक्की का नाम दिया था। हालांकि अंकित 2022 एनकाउंटर में मारा गया है।
सागर ने बताया कि अक्टूबर 2023 में वह मुंबई आए थे। हम दोनों को अलग-अलग होटल में रहने को कहा गया था। जिसके लिए हमें 30 से 40 हजार रुपये मिले थे। इसके बाद हम बिहार चले गए। बाद में हमें फरवरी में बुलाया गया। जिसके लिए 45 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। इसके बाद उन्हें पनवेल वाला घर देखने को कहा गया था। एक ऑटो वाला आया और उनसे वह घर दिखाया। इसके बाद अनुज थापन और सोनू बिश्नोई होली से पहले पिस्टल और कारतूस लेकर पंजाब से पनवेल आए। उन्होंने जब शूट करने को बताया और पिस्टल हमें दी उसी समय पता चला कि गोली सलमान खान के घर पर चलानी है। इसी बीच उनके अकाउंट में रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











